इजराइल ने सीरिया के तटीय प्रांतों में सैन्य ठिकानों पर किया हमला

दमिश्क/यरूशलम । सीरियाई सरकारी मीडिया और युद्ध निगरानी संस्था के अनुसार, इजरायल ने सीरिया के तटीय प्रांतों टारटस और लताकिया में कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें पूर्व विशेष बल मुख्यालय और नागरिक क्षेत्रों के पास स्थित सैन्य ठिकाने भी शामिल हैं।

ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, टारटस में हवाई हमलों में एक सैन्य सुविधा को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल पहले विशेष बलों द्वारा किया जाता था, साथ ही अल-वुहैब औद्योगिक क्षेत्र और अल-ब्लाटा बैरकों में स्थित स्थलों को भी निशाना बनाया गया।

सरकारी अल-इखबरिया टीवी ने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने जाबलेह ग्रामीण क्षेत्र में जामा गांव के साथ-साथ मीना अल-बायदा बंदरगाह क्षेत्र में सैन्य स्थलों और पड़ोसी लताकिया प्रांत में 107वें ब्रिगेड बेस पर हमला किया।

इजराइल रक्षा बलों ने एक बयान में कहा कि उसने शुक्रवार रात लताकिया में हथियार भंडारण सुविधाओं पर हमला किया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, बयान में कहा गया है कि इन सुविधाओं में ऐसी मिसाइलें मौजूद हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय और इजरायली समुद्री नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करती हैं।

हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी और सीरियाई रक्षा अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था।

ये हमले बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच और हाल के महीनों में सीरिया में इजराइली छापों की एक श्रृंखला के बाद हुए हैं, जिनमें से कुछ में लोगों के हताहत होने और वायु रक्षा प्रणाली या हथियार डिपो नष्ट होने की सूचना है।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स और सरकारी मीडिया के अनुसार, इससे पहले 3 मई को इजरायल ने इस वर्ष सीरिया पर अपने सबसे तीव्र हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम छह प्रांतों में 20 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।

हवाई हमले कई स्थानों पर किए गए थे, जिनमें माउंट कसीउन, बरजेह और ग्रामीण दमिश्क के हरास्ता शामिल थे, तथा हरास्ता सैन्य अस्पताल के पास के इलाकों में विस्फोट हुए।

ऑब्जर्वेटरी ने इस हमले को इस साल की शुरुआत से अब तक का सबसे भीषण हमला बताया है, जो इजरायल और सीरिया के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है। इस हमले में कथित तौर पर दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

अल-वतन समाचार पत्र के अनुसार, एम्बुलेंस टीमों को कनाकर सहित कई प्रभावित क्षेत्रों की ओर जाते देखा गया, जहां दिन में एक ड्रोन हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी।

हालांकि, इजरायली मीडिया ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज द्वारा नए लक्ष्यों को अधिकृत किया गया था।

ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत से अब तक इजरायल ने सीरिया पर 52 से अधिक हमले किए हैं, जिनमें 44 हवाई हमले और आठ जमीनी हमले शामिल हैं, जिनमें हथियार डिपो और कमांड सेंटर से लेकर सैन्य वाहन और मिसाइल प्लेटफॉर्म तक कम से कम 79 लक्ष्य नष्ट किए गए हैं।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

मिंत्रा का 22वां ईओआरएस लाइव, 10 हजार से अधिक ब्रांडों के 40 लाख से अधिक स्टाइल उपलब्ध

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com