अमेरिकी न्यायाधीश ने कैनेडी सेंटर से ट्रंप का नाम हटाने का दिया आदेश

वाशिंगटन । एक अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम जोड़ना गैरकानूनी था। इसके साथ ही जज ने ट्रंप के नाम को दो सप्ताह के भीतर हटाने का आदेश दिया है।

शिन्हुआ एजेंसी के अनुसार, वाशिंगटन स्थित संघीय जिला न्यायालय के न्यायाधीश क्रिस्टोफर कूपर ने अपने आदेश में लिखा कि अमेरिकी कांग्रेस ने आदेश दिया था कि यह केंद्र वाशिंगटन शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी का “एकमात्र राष्ट्रीय स्मारक” होगा।

न्यायाधीश ने कहा कि कैनेडी सेंटर के न्यासी बोर्ड ने ट्रंप के नाम पर केंद्र का नाम बदलकर अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है।

कूपर ने कहा, “कैनेडी सेंटर के मूल विधान में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि केंद्र का नाम राष्ट्रपति कैनेडी के नाम पर रखा जाना चाहिए और बोर्ड के एकतरफा निर्णय के आधार पर इसे कोई अन्य औपचारिक नाम या सार्वजनिक स्मारक नहीं दिया जा सकता। कांग्रेस ने कैनेडी सेंटर को उसका नाम दिया है और केवल कांग्रेस ही इसे बदल सकती है।”

कूपर ने ट्रंप प्रशासन को कैनेडी सेंटर को दो साल के लिए बंद करने से भी अस्थायी रूप से रोक दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड का संचालन बंद करने का निर्णय “सूचनाओं की अपर्याप्त और एकतरफा प्रस्तुति” पर आधारित था और इसमें “अपने वैधानिक दायित्वों की पूरी श्रृंखला और कार्यक्रमों और स्मारक समारोहों पर बंद होने के संभावित प्रतिकूल परिणामों पर विचार नहीं किया गया।”

न्यायाधीश ने कहा, “प्रारंभिक प्रतिबंध केंद्र को नियोजित पूंजीगत मरम्मत कार्य को आगे बढ़ाने से नहीं रोकेगी, जिसकी रिकॉर्ड से स्पष्ट रूप से अत्यधिक आवश्यकता है। यह बोर्ड को केंद्र को बंद करने से पूरी तरह से नहीं रोकेगी। यदि वह केंद्र के प्रति अपने कई दायित्वों का विवेकपूर्ण तरीके से स्वतंत्र रूप से संतुलन बनाने के बाद इस निर्णय पर फिर से पहुंचता है।”

गौरतलब है कि दूसरी बार पदभार संभालने के बाद से ट्रम्प ने कैनेडी सेंटर में बहुत सक्रिय भूमिका निभाई है। पूर्व नेतृत्व को हटाकर खुद को बोर्ड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

दिसंबर में बोर्ड ने स्थल का नाम बदलकर “डोनाल्ड जे. ट्रम्प और जॉन एफ. कैनेडी मेमोरियल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स” रखने के लिए मतदान किया। इस निर्णय की जनता और राजनीतिक नेताओं दोनों ने व्यापक आलोचना की। कई प्रमुख कलाकारों ने कैनेडी सेंटर में अपने प्रदर्शन रद्द कर दिए।

ट्रम्प ने फरवरी में घोषणा की थी कि निर्माण कार्य के लिए जुलाई से लगभग दो वर्षों तक कैनेडी सेंटर में मनोरंजन संबंधी गतिविधियां बंद रहेंगी।

यह केंद्र व्यापक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है, जहां संगीत, ओपेरा, नाटक, नृत्य और अन्य कला प्रदर्शनों में विश्व स्तरीय प्रस्तुतियां आयोजित की जाती हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

Read Next

इजरायल का दक्षिण लेबनान के 3 इलाकों को खाली करने का आदेश, हमले में तीन की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com