अमेरिका में शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद, सीनेट ने विधेयक को दी मंजूरी

वाशिंगटन । अमेरिका में पिछले 40 दिनों से चल रहा शटडाउन अब समाप्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। अमेरिकी सीनेट ने एक दलीय सहमति वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो अब प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में विचार के लिए भेजा गया है।

इस बिल के तहत ज्यादातर संघीय एजेंसियों को जनवरी तक फंडिंग दी जाएगी और शटडाउन से प्रभावित कर्मचारियों को बकाया वेतन (बैक पे) देने की गारंटी होगी।

यह समझौता पिछले सप्ताह के अंत में डेमोक्रेटिक सीनेटर जीन शाहीन और मैगी हसन (न्यू हैम्पशायर) ने रिपब्लिकन नेता जॉन थ्यून और व्हाइट हाउस प्रतिनिधियों के साथ मिलकर तैयार किया।

कम से कम आठ डेमोक्रेट सीनेटरों ने अपनी पार्टी लाइन से हटकर इस बिल का समर्थन किया। उनकी मदद से बिल 60 वोटों से पारित हुआ। हालांकि, डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह बिल स्वास्थ्य सेवाओं (हेल्थकेयर) से जुड़ी कुछ बड़ी चिंताओं, खासकर ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ की सब्सिडी से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज करता है।

इस बिल में एक अहम प्रावधान यह भी है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शटडाउन के दौरान निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा बहाल किया जाएगा। साथ ही, फूड स्टैम्प प्रोग्राम को वित्त वर्ष 2026 तक फंडिंग देने का वादा किया गया है, जिससे कम आय वाले लाखों परिवारों को राहत मिलेगी।

रिपब्लिकन नेताओं ने आश्वासन दिया है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक वे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सब्सिडी पर एक अलग विधेयक पर मतदान करेंगे। इस मुद्दे पर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स के बीच बातचीत सरकार के दोबारा खुलने के बाद शुरू होगी।

लंबे शटडाउन के कारण देशभर में सरकारी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। एयर ट्रैवल सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा। कई बड़ी अमेरिकी एयरलाइनों ने उड़ानें घटाई और रविवार को हजारों फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने फ्लाइट्स में 4 फीसदी कटौती का आदेश दिया है। इसके साथ ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल में स्टाफ की भारी कमी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, खासकर थैंक्सगिविंग हॉलिडे सीजन से ठीक पहले।

अब सारा ध्यान हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर है। अगर वहां भी यह बिल पास हो गया, तो सरकारी दफ्तर और सेवाएं जल्द फिर से चालू हो जाएंगी।

अमेरिकी इतिहास में यह सबसे लंबा शटडाउन रहा है, जिसने राष्ट्रीय उद्यानों से लेकर सरकारी शोध केंद्रों तक को ठप कर दिया।

सीनेट में शामिल वार्ताकारों ने उम्मीद जताई है कि हाउस की त्वरित कार्रवाई से देशभर में सरकारी गतिविधियां दोबारा सामान्य होंगी और कर्मचारियों व आम जनता को राहत मिलेगी।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ की पहली प्री-बजट चर्चा

Read Next

राष्ट्रपति ट्रंप भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com