अमेरिका ने 2026 के जी-20 से समिट से दक्षिण अफ्रीका को किया बाहर, पोलैंड को न्योता

वाशिंगटन । अमेरिका अगले साल मियामी में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित नहीं करेगा। अमेरिका ने इस हफ्ते के पहले दिन जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। इसके बाद अमेरिका ने अगली बैठक से दक्षिण अफ्रीका को बाहर रखने का फैसला किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एएनसी (अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस) के नेतृत्व वाली सरकार पर तोड़फोड़, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रति दुश्मनी और एक ऐसे एजेंडे का आरोप लगाया जो फोरम के आर्थिक मिशन को कमजोर करता है।

योजना की रूपरेखा पेश करते हुए विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि जी-20 अपने मूल आर्थिक विकास के मुद्दों पर वापस लौटेगा।

रूबियो ने कहा कि अमेरिका ‘जी-20’ में सिर्फ दोस्तों, पड़ोसियों और साझेदारों को आमंत्रित करेगा। इसमें पोलैंड को भी शामिल किया जाएगा, जिसे उन्होंने दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि पोलैंड की भागीदारी सुधारों को अपनाने और भविष्य पर ध्यान देने वाले देश की सफलता को दर्शाती है।

इसके बिल्कुल विपरीत उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मंडेला युग के बाद वहां की सरकार ने सामंजस्य की जगह पुनर्वितरणकारी नीति अपनाई, जिसने निवेश को हतोत्साहित किया और देश के सबसे प्रतिभाशाली नागरिक विदेश चले गए।

उन्होंने कहा कि जातीय कोटा ने निजी क्षेत्र को पंगु बना दिया है, जबकि भ्रष्टाचार ने राज्य को दिवालिया कर दिया है। इस कारण दक्षिण अफ्रीका दुनिया की 20 सबसे बड़ी औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं के समूह से पूरी तरह बाहर है।

उन्होंने कहा कि इस साल जी-20 की साउथ अफ्रीका की अध्यक्षता ने नफरत, बंटवारे और कट्टरपंथी एजेंडा को बढ़ावा देकर जी-20 की प्रतिष्ठा को धूमिल किया। इसमें जलवायु परिवर्तन, विविधता और समावेशन व सहायता पर निर्भरता जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया।

उन्होंने प्रिटोरिया पर अमेरिका की आपत्तियों को नजरअंदाज करने, वाशिंगटन और अन्य देशों के इनपुट को ब्लॉक करने और इन बातचीत पर काम कर रहे अमेरिकी अधिकारियों की जानकारी लीक करने का आरोप लगाया।

रूबियो ने कहा कि अमेरिका अपनी 250वीं वर्षगांठ नवाचार, उद्यमिता और दृढ़ता को प्रमुखता देगा। इसके अलावा अमेरिका अपनी अध्यक्षता को रेगुलेटरी बोझ को हटाने, किफायती और सुरक्षित एनर्जी सप्लाई चेन को खोलने और नई टेक्नोलॉजी व इनोवेशन को आगे बढ़ाने पर केंद्रित करेगा।

रूबियो ने एएनसी पर अपने अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ हिंसा के प्रति सहिष्णुता का आरोप लगाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ईरान के साथ संबंधों, हमास समर्थकों को बढ़ावा देने और अमेरिका के सबसे बड़े विरोधियों के साथ घनिष्ठता का हवाला दिया। रूबियो ने कहा, “इन सभी कारणों से राष्ट्रपति ट्रंप और संयुक्त राज्य अमेरिका दक्षिण अफ्रीकी सरकार को निमंत्रण नहीं देंगे।”

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका के लोगों का समर्थन करता है, लेकिन उसकी कट्टरपंथी सरकार का समर्थन नहीं करता है।

विदेश विभाग के एक मीडिया नोट ने अमेरिकी अध्यक्षता की पुष्टि की और आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने की बात दोहराई।

जी-20 लीडर्स समिट दिसंबर 2026 में मियामी में होगा। हालांकि, भारत इस अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच घटनाक्रम पर अपनी नजर रख सकता है, क्योंकि देश भी खुद जी-20 की अध्यक्षता कर चुका है और लगातार इस मंच की प्राथमिकताओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

–आईएएनएस

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

‘ईरानी एजेंट्स रच रहे थे अमेरिकी राजनेताओं की हत्या का षड्यंत्र’, रूबियो के इस बयान को बाघेई ने बताया ‘बेतुका’

वाशिंगटन/तेहरान । तेहरान ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान को सिरे से खारिज किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी राजनेताओं, यहां तक कि राष्ट्रपति...

हनव्हा एयरोस्पेस फैक्ट्री विस्फोट: जांच में दक्षिण कोरिया की एजेंसियां देंगी तकनीकी सहायता

सोल । दक्षिण कोरिया की हथियार खरीद एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहयोगी संस्थाएं हाल ही में हनव्हा एयरोस्पेस के एक कारखाने में हुए विस्फोट की जांच में...

विदेश मंत्री जयशंकर से मिले जर्मन राजनेता मारियो, व्यापार और तकनीक पर हुई बात

नई दिल्ली । जर्मनी के थ्यूरिंगिया राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोग्ट ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार और तकनीकी साझेदारी को लेकर...

इस्फहान में अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद बचे विस्फोटकों को ईरान ने किया निष्क्रिय

तेहरान । ईरान ने इस्फहान में उन विस्फोटकों को निष्क्रिय (नष्ट) किया, जो हाल ही में अमेरिका-इजरायल हमलों के दौरान फटे नहीं थे। यह कार्रवाई क्षेत्र में विस्फोट की आशंका...

admin

Read Previous

राघव चड्ढा ने की ’10 मिनट डिलीवरी’ कल्चर खत्म करने की मांग, गिग वर्कर्स की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

Read Next

‘होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया’ की घरेलू बिक्री में नवंबर में 23 प्रतिशत का उछाल दर्ज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com