‘होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया’ की घरेलू बिक्री में नवंबर में 23 प्रतिशत का उछाल दर्ज

नई दिल्ली । होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने इस वर्ष नवंबर में अपने घरेलू बिक्री में 23 प्रतिशत के उछाल की जानकारी दी, जो बढ़कर 5,33,645 यूनिट हो गई। जबकि, इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने घरेलू स्तर पर 4,32,888 यूनिट की बिक्री की थी।

कंपनी की कुल बिक्री का आंकड़ा 5,91,136 यूनिट तक पहुंच गया, जो कि बीते वर्ष नवंबर की 4,72,749 यूनिट से 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वहीं कंपनी का निर्यात भी बीते वर्ष नवंबर की 39,861 यूनिट से 44 प्रतिशत बढ़कर इस वर्ष नवंबर में 57,491 यूनिट हो गई।

एचएमएसआई का बिक्री डेटा विदेशी बाजारों में निरंतर मांग और घरेलू स्तर पर मजबूत रिटेल कारोबार को दिखाते हैं।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर तक की अवधि के लिए 42,32,748 यूनिट की कुल बिक्री के आंकड़े की जानकारी दी है, जिसमें 38,12,096 यूनिट की बिक्री घरेलू स्तर पर हुई और 4,20,652 यूनिट का निर्यात हुआ।

कंपनी ने बिक्री में इस वृद्धि का श्रेय सुधरते मार्केट सेंटीमेंट, विस्तारित रिटेल नेटवर्क और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मांग में रिकवरी जैसे कारकों को दिया।

एचएमएसआई ने कंपनी की रोड सेफ्टी अवेयरनेस पहलों पर प्रकाश डाला। कंपनी ने नागपुर, नासिक, द्वारका, बोकारो, हलद्वानी, करनाल, बहादुरगढ़, बीकानेर, कूच बिहार, शाजापुर, थेनी और बेलगाम सहित कई शहरों में अवेयरनेस कैंपेन चलाया। इन कार्यक्रमों ने इंटरैक्टिव लर्निंग मॉड्यूल के जरिए रिस्पॉन्सिबल राइडिंग को बढ़ावा दिया।

कंपनी ने कोयंबटूर और वाराणसी में रोड सेफ्टी कन्वेंशन भी आयोजित किए, जिसमें स्कूल प्रिंसिपल्स और टीचर्स को बच्चों को रोड सेफ्टी सीखाने को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसके अलावा, जीएसटी ब्याज दरों में हालिया कटौती ने भी भारत के दोपहिया बाजार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके साथ इस वर्ष अक्टूबर में मासिक आधार पर सबसे अधिक व्हीकल रजिस्ट्रेशन 1.85 मिलियन यूनिट रिकॉर्ड किए गए।

कंपनी ने 2028 में भारत में एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल प्लांट स्थापित करने का भी एलान किया है।

–आईएएनएस

तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, दाम 1.52 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है और दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

एनएचएआई ने हाईवे के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए ऑटोमैटिक तरीके से गड्ढों की मरम्मत को अनिवार्य किया

नई दिल्ली । नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को टेक्नोलॉजी पर आधारित कई पहल शुरू कीं। इनका मकसद नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर रखरखाव के तरीकों को आधुनिक...

टीसीएस नासिक मामले पर बोले एन चंद्रशेखरन, अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो कंपनी लेगी सख्त एक्शन

नई दिल्ली । टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि अगर कंपनी की नासिक यूनिट के यौन उत्पीड़न के मामले में कोई कर्मचारी दोषी...

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

भारत वैश्विक विकास में निभा रहा अहम भूमिका, ईयू-इंडिया एफटीए से व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: फिनलैंड के महावाणिज्यदूत

मुंबई । फिनलैंड के कॉन्सल जनरल यानी महावाणिज्यदूत एरिक अफ हॉलस्ट्रॉम ने मंगलवार को भारत और फिनलैंड के बीच बढ़ते सहयोग को लेकर कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण...

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली । अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर...

एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा

नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया में वहां...

अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2026 में किया करीब 1.53 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश, किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा अब तक का सबसे अधिक वार्षिक कैपेक्स

अहमदाबाद । अदाणी पोर्टफोलियो ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,52,967 करोड़ रुपए (16.1 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) किया, जो किसी भी भारतीय...

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) स्थिति सतर्क लेकिन मजबूत बनी हुई है।...

टेस्ला ने भारत में मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव को पेश किया

नई दिल्ली । अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला ने शुक्रवार को भारत में नया मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) मॉडल को पेश किया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 50.89 लाख...

अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने कच्छ में 11 आईटीआई में बदलाव लाने के लिए गुजरात सरकार के साथ साझेदारी की

भुज । उद्योग से जुड़े कौशल विकास और रोजगार केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से कच्छ के 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बदलाव लाने के उद्देश्य से, अदाणी स्किल्स एंड...

admin

Read Previous

अमेरिका ने 2026 के जी-20 से समिट से दक्षिण अफ्रीका को किया बाहर, पोलैंड को न्योता

Read Next

रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती विकास को देगी बढ़ावा : अर्थशास्त्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com