अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार और वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “मार्को रुबियो, अमेरिका की सरकार और वहां के लोगों को उनकी आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं। हम अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।”

भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी एक्स पर लिखा, “250 साल। अनगिनत कहानियां। अटूट जज्बा। हमारे साथ जुड़िए, जब कई मशहूर हस्तियां बताएंगी कि अमेरिका की सबसे खास बात उनके लिए क्या मायने रखती है। उनके विचार उन मूल्यों, उपलब्धियों और उम्मीदों को दर्शाते हैं, जिन्होंने अमेरिकी कहानी को आकार दिया है और आगे भी देते रहेंगे। अमेरिका को 250वें जन्मदिन की शुभकामनाएं!”

भारत में अमेरिकी दूतावास ने जिस वीडियो को पोस्ट किया है, उसमें राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान कहते हैं, “मैं केवल यह कहना चाहता हूं कि हम बहुत लंबे समय से दोस्त हैं, हमेशा से हमारे संबंध काफी अच्छे रहे हैं। आपके साथ होना बहुत अच्छा है।”

वहीं अमेरिकी विदेश सचिव कहते हैं, अमेरिका अपना 250वीं सालगिरह मना रहा है, ऐसे में हम भारत में अपने साझेदारों के साथ काम करने की तरफ देख रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और अमेरिका दुनिया का सबसे पुराना लोकतांत्रिक देश है। इसलिए हम साथ में इस समारोह का जश्न मनाएंगे।

वहीं, भारत के मशहूर यूट्यूबर राज शमानी, बिजनेस वुमन ईशा अंबानी, फिल्म अभिनेता आर माधवन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिथाली राज, कंटेंट क्रिएटर कामिया जानी, सुनिता विलियम्स जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से दिग्गज हस्तियों ने अमेरिका को बधाई दी।

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने अपने बधाई संदेश में लिखा, “अमेरिका की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा अमेरिका के सभी लोगों को हार्दिक बधाई देती हूं। इस विशेष वर्ष के उपलक्ष्य में जापान ने 250 चेरी के पेड़ उपहारस्वरूप दिए हैं। इसके अलावा, पूरे अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में जापानी आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। जापान और अमेरिका भविष्य में भी अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

वहीं, सर्जियो गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंचे हैं। गोर ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप के साथ माउंट रशमोर के रास्ते पर। 250 वर्षों की महानता और सबसे अच्छा अभी आना बाकी है।”

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए वाशिंगटन में शनिवार को आयोजित होने वाले ‘सैल्यूट टू अमेरिका’ कार्यक्रम के शेड्यूल में बदलाव किया है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन और शाम की आतिशबाजी निर्धारित समय पर ही होगी।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

खामेनेई की तदफीन में शामिल होने के लिए 3 जुलाई को रवाना होंगे अता हसनैन और पबित्रा मार्गेरिटा: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 3 जुलाई को ईरान रवाना होंगे। दोनों नेता ईरान के दिवंगत सर्वोच्च...

admin

Read Previous

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

Read Next

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com