पोर्न स्टार को चोरी छुपे पैसे देने के आरोप में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोषी करार

न्यूयॉर्क । अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के बीच एक ऐतिहासिक फैसले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है।

गुरुवार को 12 जूरी ने फैसला सुनाया। ट्रंप को एक पोर्न स्टार को चोरी छुपे पैसे देने के मामले में दोषी ठहराया गया। पोर्न स्टार ने आरोप लगाया था कि उनके बीच यौन संबंध थे।

हालांकि, अमेरिकी कानून उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने या निर्वाचित होने से नहीं रोकता।

उनके खिलाफ लंबित चार आपराधिक मामलों में से यह पहला मामला है, जिसका फैसला आया है और अन्य मामलों में देरी हो सकती है।

ट्रंप पर आरोप था कि उन्होंने पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए पैसे दिए और इसके लिए अपने व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की। उन्होंने वकील माइकल कोहेन को दिए गए कानूनी खर्च के रूप में इस पैसे को दिखाया, जो न्यूयॉर्क राज्य के कानून के तहत एक अपराध है।

उन्हें 34 आरोपों में से प्रत्येक के लिए जुर्माने से लेकर चार साल तक की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

अगर उन्हें जेल की सजा सुनाई जाती है, तो भी वे बाहर रह सकते हैं और हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

अदालत से बाहर निकलते हुए ट्रंप ने कहा, “यह धांधली वाला मुकदमा था। यह अभी खत्म नहीं हुआ है।”

ट्रंप को 11 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी, जो रिपब्लिकन पार्टी कन्वेंशन से ठीक चार दिन पहले है। इसमें उन्हें औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया जायेगा।

ट्रंप ने कहा कि असली फैसला नवंबर में होगा, जब राष्ट्रपति चुनाव होंगे।

अमेरिकी पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस द्वारा प्रायोजित एक सर्वे से पता चला कि 67 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि उनकी सजा उनके वोट को प्रभावित नहीं करेगी। ट्रंप और बाइडेन सर्वे में बराबर पर चल रहे हैं।

बाइडेन अभियान के प्रवक्ता माइकल टायलर ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप को ओवल ऑफिस से बाहर रखने का केवल एक ही तरीका है — चुनाव में हराना। ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार होंगे।”

प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन, जो रिपब्लिकन हैं, ने कहा, “आज अमेरिकी इतिहास का एक शर्मनाक दिन है।”

उन्होंने कहा, “बाइडेन प्रशासन ने न्याय प्रणाली को हथियार बना लिया है, और आज का निर्णय इस बात का एक और सबूत है कि डेमोक्रेट असहमति को दबाने और अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।”

व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करना एक गैर-आपराधिक मामूली अपराध है, लेकिन डेमोक्रेट एल्विन ब्रैग ने इसे एक गंभीर अपराध में बदल दिया।

मुकदमे के दौरान कोर्ट में काफी ड्रामा हुआ जिसमें सेक्स से सम्बंधित बातें भी शामिल थीं कि पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने गवाह के तौर पर सब के सामने कैसे सब कुछ बताया।

ट्रंप के पूर्व वकील और फिक्सर कोहेन ट्रम्प से अलग होने के बाद अभियोजन पक्ष के मुख्य गवाह बन गए। उन्होंने अदालत में कहा कि उन्होंने ट्रंप से 30,000 डॉलर चुराए थे और शपथ के तहत झूठ बोलने की बात स्वीकार की थी।

ट्रंप के वकीलों ने उनकी विश्वसनीयता को कम करने के लिए जूरी के सामने इस बात को जोर-शोर से पेश किया लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं हुआ।

अगर ट्रंप को जेल की सजा मिलती है और उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया जाता है और जेल भेजने का आदेश दिया जाता है, तो उनके साथ सीक्रेट सर्विस एजेंट भी होंगे, क्योंकि कानून के अनुसार उन्हें जेल में भी सुरक्षा मिलेगी।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

सत्ता परिवर्तन पर अपने नैरेटिव से यू-टर्न लेने के बाद निशाने पर आए इमरान खान

Read Next

रोहित अकेले दम पर विरोधी टीम से मैच छीन सकते हैं: शाकिब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com