यूक्रेन के लिए अमेरिका ने की 425 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता की घोषणा

वाशिंगटन । ‘अमेरिकी रक्षा विभाग’ ने यूक्रेन को करीब 425 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने की घोषणा की है।

पेंटागन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ड्रॉडाउन प्राधिकरण (पीडीए) पैकेज के तहत सहायता यूक्रेन की महत्वपूर्ण सुरक्षा और रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए है।

सहायता के तहत प्रदान किए जाने वाले उपकरणों की सीरीज में नेशनल ‘एडवांस्ड सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम’ (एनएएसएएमएस) के लिए गोला-बारूद, स्टिंगर मिसाइलें, काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (सी-यूएएस) उपकरण और गोला-बारूद, हवा से जमीन पर मार करने वाले गोला-बारूद, हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (एचआईएमएआरएस) के लिए गोला-बारूद, 155 मिमी और 105 मिमी आर्टिलरी गोला-बारूद, ट्यूब-लॉन्च, ऑप्टिकली ट्रैक्ड, वायर-गाइडेड (टीओडब्ल्यू) मिसाइलें, जेवलिन और एटी-4 एंटी-आर्मर सिस्टम, स्ट्राइकर आर्मर्ड पर्सनल कैरियर, छोटे हथियार और गोला-बारूद, चिकित्सा उपकरण और विध्वंस उपकरण और गोला-बारूद शामिल हैं।

यह अगस्त 2021 से यूक्रेन के लिए ‘अमेरिकी रक्षा विभाग’ के भंडार से उपलब्ध कराए जाने वाले उपकरणों की 69वीं खेप है।

पेंटागन ने बयान में कहा, ‘यूक्रेन की तत्काल आवश्यक युद्धक्षेत्र आवश्यकताओं को पूरा करने और रूसी आक्रमण से बचाव के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह और इसके संबद्ध क्षमता गठबंधनों के माध्यम से लगभग 50 सहयोगियों और भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।’

–आईएएनएस

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

काबुल: अस्पताल पर बमबारी में 400 की मौत, मानवाधिकार संगठन आईएचआरएफ ने उठाई स्वतंत्र जांच की मांग

काबुल । एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान की बमबारी की कड़ी न‍िंदा की है। इस हमले में 400 से...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ मह‍िलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के...

अफवाहों के बीच नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, आम लोगों से घुलते-मिलते दिखे इजरायली पीएम

नई दिल्ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा...

मध्य-पूर्व स्थिति पर चीन के विशेष दूत ने कुवैत और कतर से बातचीत की

बीजिंग । मध्य पूर्व मामलों के लिए चीन के विशेष दूत जाई जून ने कुवैत सिटी में कुवैती विदेश मंत्री खालिद अल-जर्राह से मुलाकात की। खालिद अल-जर्राह ने कहा कि...

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

admin

Read Previous

बोलीविया: पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों ने मिलिट्री बैरकों पर किया कब्जा, सैन्यकर्मियों को हिरासत में लिया

Read Next

जर्मनी द्वारा ईरानी दूतावास बंद करने पर ईरान के विदेश मंत्री ने निंदा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com