बोलीविया: पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों ने मिलिट्री बैरकों पर किया कब्जा, सैन्यकर्मियों को हिरासत में लिया

ला पाज । पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के प्रति सहानुभूति रखने वाले बोलीविया सरकार के विरोधियों ने शुक्रवार को कोचाबम्बा के सेंट्रल डिपार्टमेंट, विला टुनारी शहर में ‘कैसिके जुआन माराजा’ मिलिट्री रेजिमेंट पर कब्जा कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बोलिवियाई पुलिस और कोचाबाम्बा में सैन्य बलों की ओर से सड़क अवरोध हटाने के जवाब में सैन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंधक स्थिति तब आई जब मोरालेस के समर्थकों ने पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी को रोकने के लिए सड़कों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया। मोरालेस ने दावा किया कि बोलिवियाई अधिकारी ‘बलात्कार के झूठे आरोप’ लगा रहे हैं जिसका उद्देश्य उनकी राजनीतिक वापसी को विफल करना है।

स्थानीय समुदायों के लोगों ने बैरकों में मौजूद मिलिट्री और स्वास्थ्य कर्मियों को हिरासत में लिया। साथ ही उनकी लाठी-डंडों से लैस तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए

मोरालेस के समर्थक लगभग तीन सप्ताह से सड़क ब्लॉक कर रहे हैं और पूर्व राष्ट्रपति की उम्मीदवारी की गारंटी की मांग कर रहे हैं।

मोरालेस अगले वर्ष नए राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनावों में भाग लेना चाहते हैं, साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की भी मांग कर रहे हैं।

65 वर्षीय मोरालेस 2006 से 2019 तक दक्षिण अमेरिकी देश के राष्ट्रपति पद पर रहे। उन्हें 2019 के चुनाव का विजेता घोषित किया गया था। हालांकि उन पर चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगे और उनके खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए जिसके चलते उन्होंने कुछ सप्ताह बाद ही इस्तीफा दे दिया।

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

admin

Read Previous

तुर्की के राष्ट्रपति और इराकी प्रधानमंत्री की बैठक, मध्य पूर्व के हालात पर की चर्चा

Read Next

यूक्रेन के लिए अमेरिका ने की 425 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता की घोषणा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com