वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों की हत्या करना चाहता था यूक्रेन, साजिश को हमने विफल किया : रूस

मॉस्को । रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने एक बयान में कहा कि उसने उच्च पदस्थ रूसी सैन्य अधिकारियों की हत्या की साजिश को विफल कर दिया है। रूस के मुताबिक यूक्रेन ने ये साजिश रची थी।

एफएसबी ने कहा कि अधिकारियों और उनके परिवारों के खिलाफ हत्या की साजिश मामले से जुड़े चार रूसी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी खुफिया सेवाओं द्वारा भर्ती किए गए नागरिकों में से एक नवंबर 2024 में एक उच्च पदस्थ रक्षा अधिकारी की कार के नीचे विस्फोटक उपकरण लगाकर आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के लिए मॉस्को पहुंचा था।

एफएसबी प्रेस कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह साबित हो गया कि आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के लिए यूक्रेनी खुफिया सेवाओं द्वारा भर्ती किया गया एक रूसी नागरिक नवंबर 2024 में मोल्दोवा और जॉर्जिया के रास्ते एक निर्वासित व्यक्ति का ढोंग कर यूक्रेन से मॉस्को पहुंचा था।

एफएसबी ने कहा कि एक अन्य यूक्रेनी खुफिया एजेंट, रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी को उपहार के रूप में छिपाकर बम पहुंचाने जा रहा था, लेकिन उसे लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया।

इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।

वहीं, मॉस्को के एक अन्य निवासी ने रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ कर्मियों और उनके परिवारों पर निगरानी रखी। दो अन्य रूसी नागरिकों को दस्तावेजों के फोल्डर के रूप में छिपाकर विस्फोटक उपकरण पहुंचाने की साजिश में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिन पर विस्फोटक और विस्फोटक उपकरणों का अवैध संचालन, आतंकवादी कृत्यों की तैयारी और राजद्रोह का आरोप लगाया गया है। रूसी कानून के तहत इसमें आजीवन कारावास की सजा होती है।

इससे पहले 17 दिसंबर को रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा सैनिकों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मॉस्को में उनके अपार्टमेंट के बाहर हत्या कर दी गई थी।

कई मीडिया आउटलेट्स ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया कि हमले के पीछे यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) का हाथ था। रूस की खुफिया एजेंसी, एफएसबी ने कहा कि उसने हत्या में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

‘मनमोहन सिंह का यूं जाना बहुत बड़ी क्षति, साफ छवि वाले पीएम पर कोई आरोप नहीं था’, लालू प्रसाद यादव

Read Next

भारत में दूरसंचार, पे-टीवी सर्विस का रेवेन्यू 2029 में 50.7 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावनाः रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com