सीरियाई सेना ने विद्रोहियों के खिलाफ तेज की लड़ाई, 300 आतंकवादियों को मार गिराया

दमिश्क । सीरियाई सेना ने विद्रोही गुटों, मुख्य रूप से हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के खिलाफ मध्य प्रांत हामा में भीषण लड़ाई लड़ी, जिसमें कम से कम 300 आतंकवादी मारे गए। सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने यह दावा किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंत्रालय ने कहा कि उत्तरी ग्रामीण हामा में फ्रंट लाइन पर तैनात सीरियाई सेना की यूनिट एचटीएस से संबद्ध सशस्त्र आतंकवादी संगठनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हमारे सुरक्षा बल सभी दिशाओं में आतंकवादियों और उनके काफिलों को तोपखाने, रॉकेट और सीरियाई-रूसी युद्धक विमानों से निशाना बना रहे हैं।”

बयान के मुताबिक, “इन अभियानों के परिणामस्वरूप विदेशी नागरिकों सहित कम से कम 300 आतंकवादियों का सफाया हो गया और 25 से अधिक ड्रोनों को मार गिराया गया है।” इसमें यह भी कहा गया कि अग्रिम मोर्चे को मजबूत करने। विद्रोहियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अतिरिक्त बल भेजे गए हैं।

सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के निदेशक रामी अब्दुलरहमान ने कहा कि एचटीएस और उसके सहयोगी गुट तीन मोर्चों – उत्तर, उत्तर-पूर्व और पश्चिम – से आगे बढ़ रहे हैं और हामा शहर तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं।

अब्दुल रहमान ने कहा, “हमा एक निर्णायक लड़ाई है; इसीलिए सोशल मीडिया पर एक मीडिया अभियान चलाया जा रहा है।”

हामा और अन्य क्षेत्रों में हाल ही में संघर्ष बढ़ गया है। हयात तहरीर अल-शाम और उसके सहयोगी विद्रोही गुटों की ओर से पिछले दिनों एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया जिसके बाद से विद्रोही गुटों और सरकारी बलों में लड़ाई जारी है।

एचटीएस को सीरियाई विद्रोही गुटों में सबसे शक्तिशाली सैन्य गुट माना जाता है। इसे कई देशों द्वारा आतंकवादी समूह घोषित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में सीरिया में बढ़ी हिंसा पर चिंता जाहिर की और सभी पक्षों तत्काल दुश्मनी खत्म करने की अपील की।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सभी पक्षों को मानवीय कानून सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलाई।

यूएन प्रमुख ने सभी पक्षों से सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2254 (2015) के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित राजनीतिक प्रक्रिया की ओर तत्काल लौटने की अपील की।

–आईएएनएस

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

अफगानिस्तान : पुल‍िस की कार्रवाई में 300 किलो अवैध नशीले पदार्थ जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने 300 किलोग्राम हशीश सहित अवैध ड्रग्स बरामद किए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार...

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

तेहरान । पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है। रिपोर्ट के...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

नेतन्याहू ने ‘प्रिय मित्र’ ट्रंप से कहा,’ अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए आपको सलाम’

तेल अवीव । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर दावा किया कि उनकी ताकतवर सेना ईरान से कर्नल को वापस ले आई है। ट्रंप के इस जज्बे की इजरायली...

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले ‘होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत देने का ऐलान किया था। इसके 24 घंटे पहले ही उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा...

व्हाइट हाउस ने ट्रंप के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया झूठ

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज क‍िया है, ज‍िसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती क‍िए जाने की बात...

होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-‘नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दी है। धमकी होर्मुज नाकेबंदी को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट और सख्त टोन...

ईरान के हमले ने उजागर की चीन की रक्षा प्रणाली की कमजोरियां: रिपोर्ट

हांगकांग । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान द्वारा अमेरिका के उन्नत रडार सिस्टम एएन/टीपीवाई-2 को निशाना बनाकर नष्ट करने की घटना ने चीन की रक्षा तैयारियों पर...

ईरान का दावा: इजरायल से जुड़े जहाज पर ड्रोन हमला, पोत में लगी आग

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने शनिवार को दावा किया कि उसने इजरायल से जुड़े एक वाणिज्यिक जहाज पर ड्रोन हमला कर उसे आग...

डोनाल्ड ट्रंप ने 1.5 ट्रिलियन डॉलर का रक्षा बजट प्रस्ताव रखा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रिकॉर्ड 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट का प्रस्ताव रखा है, जो 44 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे...

नाटो प्रमुख मार्क रुट्टे अगले सप्ताह वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन । उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रुट्टे 8 से 12 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य...

admin

Read Previous

सलमान खान के सेट पर हंगामा मचाने वाला संदिग्ध निकला एक जूनियर आर्टिस्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com