पीएम मोदी ने की UNSC की अध्यक्षता, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद के खात्मे पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर इतिहास रचा। पीएम मोदी यूएनएससी की अध्यक्षता करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यूएनएससी की उच्चस्तरीय बैठक में आतंकी घटना और समुद्रीय सुरक्षा पर जोर दिया।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों, सरकार के प्रमुखों और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली और प्रमुख क्षेत्रीय संगठनों के उच्च स्तरीय विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ‘समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा: अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता’ पर खुली परिचर्चा की अध्यक्षता की। परिचर्चा समुद्री अपराध और असुरक्षा का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने तथा समुद्री क्षेत्र में समन्वय को मजबूत करने के तरीकों पर केंद्रित थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समुद्री मार्ग का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए हो रहा है। इसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारे समुद्र में कई चुनौतियां हैं। समुद्री मार्ग का दुरुपयोग हो रहा है। इस मार्ग का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने के लिए हो रहा है। समुद्री डकैती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि समुद्र हमारी साझी विरासत हैं और समुद्री मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लाइफलाइन हैं। हमारी धरती के भविष्य के लिए ये सागर बेहद अहम हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘पांच सिद्धांतों को अपनाकर हम समुद्र और समुद्री मार्ग की सुरक्षा कर सकते हैं।’

मोदी ने कहा कि सबसे पहले समुद्री व्यापार को बाधामुक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि समुद्री मार्ग से जुड़े तमाम विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से और अंतरराष्ट्रीय कनून के तहत सुलझाया जाये। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा तीसरा सुझाव यह है कि जिम्मेदार समुद्री संपर्क को प्रोत्साहित किया जाये।

उन्होंने कहा कि मेरी चौथी सलाह यह है कि समुद्र में गैर-सरकारी तत्वों के खतरों और प्राकृतिक आपदाओं से निबटने के लिए सामूहिक प्रयास किये जायें। इसके साथ ही हमें समुद्री पर्यावरण और समुद्री संसाधनों की सुरक्षा की दिशा में उचित कदम उठाने होंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें समुद्र के जरिये होने वाले व्यापार के मार्ग में आने वाली तमाम बाधाओं को दूर करना होगा। बाधारहित समुद्री व्यापार हमारी तरक्की और समृद्धि का आधार बन सकता है। वहीं, अगर इस मार्ग में कोई बाधा आती है, तो वह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ओपेन डिबेट में पीएम मोदी ने भारत की संस्कृति से समुद्र के संबंधों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मुक्त समुद्री व्यापार अनादि काल से भारत की संस्कृति से जुड़ा हुआ है।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि समुद्री विवाद का समाधान शांतिपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर होना चाहिए। हमें समुद्र से उत्पन्न प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन चुनौतियां का मिलकर सामना करना चाहिए। इस विषय पर क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए भारत ने कई कदम उठाए हैं।

यूएनएससी ने समुद्री सुरक्षा और समुद्री अपराध के विभिन्न पहलुओं पर पूर्व में चर्चा कर कई प्रस्ताव पारित किये हैं। हालांकि, यह पहली बार था, जब उच्चस्तरीय खुली बहस में एक विशेष एजेंडा के रूप में समुद्री सुरक्षा पर समग्र रूप से चर्चा की गयी।

उल्लेखनीय है कि भारत पहली बार एक महीने के लिए यूएनएससी की बैठक की अध्यक्षता कर रहा है। अगस्त माह तक भारत ही यूनएनएससी की बैठक की अध्यक्षता करेगा।

इंडिया न्यूज स्ट्रीम

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

editors

Read Previous

द हंड्रेड : हरमनप्रीत चमकीं पर टीम हारी

Read Next

पंजशीर रेसिस्टेंस फोर्स घाटियों और गुफाओं में छिपे हैं: तालिबान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com