हेलिकॉप्टर क्रैश में अकेले जीवित बचे शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का कर सकते हैं खुलासा

चेन्नई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई, जिसमें केवल एक अधिकारी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जान बची है।

बुधवार को कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर में सवार सिंह का फिलहाल इलाज चल रहा है और वह ठीक होने के बाद उड़ान का विवरण साझा कर सकते हैं।

तमिलनाडु के कुन्नूर के पास नीलगिरि हिल्स में बुधवार को भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर में सीडीएस रावत, उनकी पत्नी और कई अन्य अधिकारी सवार थे। दुर्घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

शौर्य चक्र वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले, सिंह, जिनका वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है, हेलिकॉप्टर में सवार 14 यात्रियों में से एक थे, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी थीं।

हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स, उसके अवशेषों तथा अन्य पहलुओं की फोरेंसिक जांच के बाद दुर्घटना के विवरण का पता चलेगा, मगर सिंह ठीक होने पर उड़ान के अंतिम मिनटों का प्रत्यक्ष विवरण दे सकते हैं।

यह पता चला है कि सिंह को हाल ही में विंग कमांडर से ग्रुप कैप्टन के रूप में पदोन्नत किया गया था और वह हाल ही में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) में शामिल हुए थे।

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) स्क्वाड्रन में पायलट, सिंह 12 अक्टूबर, 2020 को फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम (एफसीएस) और प्रेशराइजेशन सिस्टम (लाइफ सपोर्ट एनवायरनमेंट कंट्रोल सिस्टम) के बड़े सुधार के बाद, अपने मूल आधार से दूर, एलसीए में सिस्टम चेक सॉर्टी उड़ा रहे थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उड़ान के दौरान ऊंचाई पर कॉकपिट का प्रेशराइजेशन विफल हो गया। हालांकि, सिंह ने विफलता की सही पहचान की और लैंडिंग के लिए कम ऊंचाई पर उतरने की पहल की।

उतरते समय, उड़ान नियंत्रण प्रणाली विफल हो गई और इससे विमान का नियंत्रण पूरी तरह से समाप्त हो गया। यह एक अभूतपूर्व आपदाजनक विफलता थी, जो कभी नहीं हुई थी।

इस स्थिति में वह तेजी से नीचे आया और उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था। जीवन और मृत्यु के बीच फंसे अधिकारी ने अत्यधिक शारीरिक और मानसिक तनाव में होने के बावजूद संयम बनाए रखा और विमान पर नियंत्रण हासिल कर लिया, जिससे असाधारण उड़ान कौशल का प्रदर्शन हुआ।

अपने स्वयं के जीवन के लिए संभावित खतरे का सामना करते हुए, उन्होंने लड़ाकू विमानों को सुरक्षित रूप से उतारने के लिए असाधारण साहस और कौशल का प्रदर्शन किया।

सिंह को उनकी उच्च स्तर की कर्तव्य-निष्ठा, संयम और त्वरित निर्णय लेने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। यहां तक कि अपने जीवन के जोखिम के बीच उन्होंने न केवल एक एलसीए के नुकसान को टाला, बल्कि नागरिक संपत्ति और जमीन पर आबादी की रक्षा भी की।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

सागर में ‘फ्रीडम वॉक’ के दौरान गूंजे देशभक्ति के तराने

Read Next

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का खंडवा से चुनाव लड़ने से इंकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com