सागर में ‘फ्रीडम वॉक’ के दौरान गूंजे देशभक्ति के तराने

सागर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ फ्रीडम वॉक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देशभक्ति के गूंजते तरानों ने हर किसी को थिरकने को मजबूर कर दिया। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 27 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। अंतिम दिन फ्रीडम वॉक का आयोजन किया गया।

सेल्फी प्वाइंट ‘आई लव सागर’ पर सुबह छह बजे से ही बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं इकटठे होने लगे थे। पुलिस के जवानों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। बड़ी संख्या में युवतियां पगड़ी बांधकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। आलम यह था कि सभी के कदम थिरक रहे थे।

योग विशेषज्ञ डॉ. राजपाल सिंह ने योगासन कराया और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी व्यायाम के संबंध में जानकारी दी। ठीक आठ बजे सिविल लाइन से फ्रीडम वॉक की शुरूआत सीएफओ स्मार्ट सिटी सह उपायुक्त नगर निगम केपी श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर की। सबसे आगे सफेद टी शर्ट और लाल पगडी पहनें युवतियां चल रही थीं, उनके पीछे पुलिस के जवान और फिर शहरवासी चल रहे थे। जय हिंद और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए सभी कालीचरण चैराहा, जिला पंचायत चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम होते हुए आईजी बंगला तिराहा पर स्थित सेल्फी प्वाइंट ‘हमाओ सागर’ पहुंचे। उल्लासपूर्ण माहौल में यहां फ्रीडम वॉक का समापन किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सागर स्मार्ट सिटी ने सर्किट हाउस के पास नमो उपवन तैयार कराया है। यहां सफाई करने के बाद विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। वॉकिंग ट्रैक बनाया गया और फव्वारा भी लगाया गया है। घरी घास का लॉन भी बनाया गया है।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

editors

Read Previous

दुर्घटनाग्रस्त एम17 हेलीकॉप्टर का डाटा रिकॉर्डर बरामद

Read Next

हेलिकॉप्टर क्रैश में अकेले जीवित बचे शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का कर सकते हैं खुलासा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com