अमेरिका के सामने उठाया दुर्व्यवहार का मुद्दा, लोगों के साथ होना चाहिए सम्मानजनक व्यवहार : निर्वासन विवाद पर विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका से निर्वासित अवैध प्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार के मुद्दे को उठाया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की तरफ से संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत बयान दिए जाने के एक दिन बाद, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि नई दिल्ली ने लोगों को वापस लाने की स्थिति के बारे में वाशिंगटन के समक्ष अपनी चिंताएं दर्ज कराई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले सप्ताह फ्रांस और अमेरिका की यात्रा से पहले मीडिया ब्रीफिंग के दौरान मिस्री ने कहा, “यह मुद्दा उठाना जायज है और मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम इन सभी मामलों के संबंध में अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं। यह एक सतत चर्चा है, न कि एक बार की बातचीत।’

विदेश सचिव ने कहा, ‘हमने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि लोगों के साथ निष्पक्ष और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए, यहां तक ​​कि निर्वासित लोगों के साथ भी। जब भी दुर्व्यवहार का कोई मामला हमारे ध्यान में आता है, हम इसे उठाते हैं और हम भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।”

मिस्री ने बताया कि विदेश मंत्री जयशंकर ने पहले ही संसद का ध्यान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की ओर आकर्षित किया है जिसका पिछले कई वर्षों से ऐसे मामलों में पालन किया जाता रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वासन उड़ान की मंजूरी और अनुमोदन के संबंध में पिछली प्रक्रियाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विदेश सचिव ने आश्वासन दिया कि सरकार ध्यान में आने वाले दुर्व्यवहार के किसी भी मामले को उठाती रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध आव्रजन को बढ़ावा देने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने एनर्जी-मिनरल्स पर समझौते पर लगाई मुहर

सिडनी । मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान हमलों की वजह से जारी तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने ऊर्जा और जरूरी मिनरल्स पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई...

ईरान ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दूर रहने की दी चेतावनी

तेहरान । ईरान ने सोमवार को अमेरिका की सेना को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रवेश करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिकी सेना इस जलडमरूमध्य...

पाकिस्तान: इमरान खान को झटका, कोर्ट ने की याचिका खारिज

इस्लामाबाद । इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) ने सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी बेगम बुशरा बीबी की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें 190 मिलियन...

फ्रांस ने अमेरिका के प्रोजेक्ट फ्रीडम में भागीदारी से किया इनकार, होर्मुज खोलने की अपील

पेरिस । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि यूरोप अपना सिक्योरिटी सॉल्यूशन बना रहा है और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के ऑपरेशन में हिस्सा...

सिएरा लिओन के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिएरा लिओन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो का इंटरव्यू किया। इस मौके पर बायो ने कहा कि...

ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा बयान, युद्ध को बताया आशीर्वाद

नई दिल्ली । भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने मध्य पूर्व की राजनीति, अमेरिका की भूमिका और हालिया युद्ध को लेकर खुलकर अपनी बात...

पीएमए ने दी चेतावनी, पाकिस्तान में ‘मानव-निर्मित महामारी’ का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन (पीएमए) ने देश में एक “मानव-निर्मित महामारी” फैलने की चेतावनी दी है। पीएमए का कहना है कि देशभर में बैन होने के बावजूद फिर से...

सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।...

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

admin

Read Previous

विडो ऑफ विदर्भ : आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों पर केंद्रित कोटा नीलिमा की पुस्तक का विमोचन

Read Next

केजरीवाल ने जिस डाटा को लेकर उठाया था सवाल, चुनाव आयोग ने विधानसभावार आंकड़े जारी कर दिया जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com