केजरीवाल ने जिस डाटा को लेकर उठाया था सवाल, चुनाव आयोग ने विधानसभावार आंकड़े जारी कर दिया जवाब

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को हो गया है। नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। इस बीच चुनाव आयोग की तरफ से टोटल मतदान का आंकड़ा जारी नहीं करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए थे।

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा, ”कई बार अनुरोध करने के बावजूद चुनाव आयोग ने फॉर्म 17-सी और हर विधानसभा में बूथ पर डाले गए वोटों का नंबर अपलोड करने से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट (transparentelections.in) बनाई है। इस पर हमने हर विधानसभा के सभी फॉर्म 17-सी अपलोड कर दिए हैं। इस फॉर्म में हर बूथ पर डाले गए वोटों का पूरा ब्यौरा है।”

उन्होंने आगे लिखा, ”हम दिन भर हर विधानसभा और हर बूथ का डेटा जारी करेंगे। ताकि हर वोटर तक इसकी जानकारी पहुंच सके। यह कुछ ऐसा है जो चुनाव आयोग को पारदर्शिता बरकरार रखने के लिए करना चाहिए था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं।”

दरअसल, इससे पहले चुनाव की तारीखों की घोषणा के समय मुख्य चुनाव आयुक्त की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई थी कि फाइनल आंकड़े जारी करने में वक्त क्यों लगता है। ऐसा ही सवाल लोकसभा चुनाव के दौरान भी पार्टियों ने उठाया था, जिसका जवाब उस समय खुलकर दिया गया था। लेकिन, अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से आंकड़े साझा करने में हो रही देरी को लेकर चुनाव आयोग को घेरने की कोशिश की।

चुनाव आयोग की तरफ से 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के लिए हुए मतदान के आंकड़े विधानसभावार जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, इस डेटा में ईटीपीबीएमएस के माध्यम से सेवा मतदाताओं द्वारा डाले गए वोट, एवीएससी और एवीपीडी (होम वोटिंग) द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से डाले गए वोट, आवश्यक सेवाओं के मतदाताओं, चुनाव ड्यूटी पर मतदाताओं का विवरण शामिल नहीं हैं। इसके साथ ही इस आंकड़े को जारी करते हुए यह भी लिखा गया है कि मतदान पूरा होने के बाद पीठासीन अधिकारियों द्वारा फॉर्म 17-सी के माध्यम से प्रत्येक मतदान केंद्र पर डाले गए वोटों का विवरण पहले ही मतदान एजेंटों के साथ साझा किया जा चुका है।

चुनाव आयोग के द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में कुल 60.54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस चुनाव में मतदान करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 94,51,997 है, जिसमें से 50,42,988 पुरुष, 44,08,606 महिलाएं और 403 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।

वहीं, चुनाव आयोग ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार नरेला में 61.85, बुराड़ी 59.48, तिमारपुर 55.98, आदर्श नगर 56.43, बादली 63.03, रिठाला 57.89, बवाना 59.46, मुडका 60.30, किरारी 62.39, सुलतानपुर माजरा 60.25, नागलोई जाट 59.07, मंगोल पुरी 64.81, रोहिणी 62.15, शालीमार बाग 58.28, शकुरबस्ती 63.23, त्रि नगर 62.21, वजीरपुर 55.65, माडल टाउन 53.62, सदर बाजार 60.5, चांदनी चौक 55.96, मटिया महल 65.11, बल्लीमारान 63.9, करोल बाग 54.55, पटेल नगर 58.07, मोती नगर 58.77, मादीपुर 63.28, राजौरी गार्डन 63.06, हरी नगर 60.74, तिलक नगर 60.05, जनक पुरी 62.65, विकासपुरी 59.07, उत्तम नगर 61.66, द्वारका 61.96, मटियाला 60.87, नजफगढ़ 64.14, बिजवासन 61.13, पालम 62.41, दिल्ली कैंट 59.36, राजेन्द्र नगर 61.25, नई दिल्ली 56.41, जंगपुरा 57.49, कस्तूरबा नगर 54.15, मालवीय नगर 54.07, आर के पुरम 54.01, महरौली 53.02, छत्तरपुर 62.79, देवली 59.58, अंबेडकर नगर 59.47, संगम विहार 61.08, ग्रेटर कैलाश 54.92, कालकाजी 54.59, तुगलकाबाद 56.03, बदरपुर 56.93, ओखला 54.96, त्रिलोक पुरी 65.28, कोंडली 62.97, पटपड़गंज 60.75, लक्ष्मी नगर 60.87, विश्वास नगर 60.72, कृष्णा नगर 64.04, गांधीनगर 61.01, शाहदरा 62.58, सीमा पुरी 65.25, रोहतास नगर 65.3, सीलमपुर 68.71, घोंडा 61.03, बाबरपुर 65.86, गोकलपुर 68.29, मुस्तफाबाद 69.01, करावल नगर 64.4 प्रतिशत मतदान हुए हैं।

–आईएएनएस

‘विपक्ष को 2029 में महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर अमित शाह

नई दिल्ली । लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन जोड़ना पश्चिम बंगाल को बांटने की साजिश: सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल से जुड़े...

मुस्लिम महिलाओं के समान उत्तराधिकार अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शरीयत आधारित...

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट गवर्नेंस के लिए 4 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए

इंफाल । मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को राज्य में शासन और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए। मुख्यमंत्री कार्यालय...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर से बात, व्यापार, निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने पर फोकस

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में...

महिला आरक्षण बिल पर भिड़े अमित शाह और अखिलेश, ओम बिरला को करना पड़ा हस्तक्षेप

नई दिल्ली । लोकसभा में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अखिलेश...

‘जनता के साथ धोखा’, राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला...

झारखंड कैबिनेट: बगैर नक्शे के बने मकान होंगे नियमित, राज्यकर्मियों के डीए में 5 से 8 प्रतिशत वृद्धि

रांची । झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत नक्शों के बगैर बने मकानों के नियमितीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित...

admin

Read Previous

अमेरिका के सामने उठाया दुर्व्यवहार का मुद्दा, लोगों के साथ होना चाहिए सम्मानजनक व्यवहार : निर्वासन विवाद पर विदेश मंत्रालय

Read Next

बिहार : नीतीश कुमार ने जमुई को दी कई बड़ी सौगातें, मंत्री सुमित सिंह ने जताया आभार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com