उदयपुर जैसी घटना से समाज का नुकसान, लॉ एंड ऑर्डर सही हो : सचिन पायलट

उदयपुर । राजस्थान के उदयपुर में स्कूली बच्चों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को लॉ एंड ऑर्डर दुरस्त करना चाहिए।

सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को सख्ती से कानून का पालन कराना चाहिए। अगर कहीं भी कोई हिंसा की घटना हुई है तो उसे शांति से सुलझाना चाहिए। इस प्रकार की घटनाओं से समाज का कोई भला नहीं होता है।

दरअसल, शुक्रवार को उदयपुर में स्कूली बच्चों में चाकूबाजी की घटना हुई थी। दो बच्चे आपस में लड़ रहे थे और एक बच्चे पर चाकू से वार किया गया। वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

बच्चों के बीच चाकूबाजी की घटना से अचानक शहर का माहौल बिगड़ गया। शहर में कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। जिला कलेक्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट शनिवार को उदयपुर का दौरा करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। बहुत लोगों का जान-माल का भी नुकसान हुआ है।

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की फसलों का भी बहुत नुकसान हुआ है। सरकार को इसका आकलन कर हर संभव मदद उपलब्ध करानी चाहिए। मैंने सरकार और प्रशासन से अनुरोध किया है कि खासकर छोटे किसानों को मदद के लिए धनराशि देनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को उचित समय पर सहायता पहुंचाना बहुत जरूरी है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते ऐसे हालात पहली बार नहीं बने हैं। इसके पहले भी किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं। लोगों के मकान ध्वस्त हुए हैं, उनके पशुओं की भी जाने गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आर्थिक हानि हुई है। हर क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति का जो भी नुकसान हुआ है सरकार को उसकी भरपाई करनी चाहिए।

सचिन पायलट ने आगे कहा कि सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वो मुसीबत में सामने आगे आकर लोगों की मदद करे। राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार को भी किसानों और ग्रामीणों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए मदद करनी चाहिए। विडंबना इस बात की है कि जो आपदा विभाग है वो चल रहा है या नहीं चल रहा या इसे कौन चला रहा है, यह एक बड़ा सवाल है।

उन्होंने आगे कहा कि इलाकों के सिर्फ दौरे से काम नहीं चलता। किसी भी समस्या का समाधान नीति निर्माण और धरातल पर उतरकर निकलता है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपदा प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों से मिलना चाहिए। उनकी समस्याओं की रिपोर्ट बनाकर इसका समाधान करना चाहिए। लालफीताशाही या अफसरशाही में मदद फंस जाएगी तो इसका कोई फायदा नहीं होगा। इसमें कोई भी लापरवाही या विलंब नहीं होना चाहिए।

–आईएएनएस

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

मुस्लिम महिलाओं के समान उत्तराधिकार अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शरीयत आधारित...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

परिसीमन प्रस्ताव पर भड़के सीएम स्टालिन, कहा-दक्षिण के साथ होगा अन्याय

चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...

झारखंड हाईकोर्ट ने लापता युवती के केस में डीजीपी और एसआईटी को किया तलब, डीएनए जांच न होने पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के बोकारो जिले की 18 वर्षीय युवती के 9 महीने से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज बनाने की सिफारिश की

नई दिल्ली । भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

admin

Read Previous

झारखंड में चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज परेशान, सीएम सोरेन ने की खास अपील

Read Next

कोलकाता रेप-मर्डर केस : बेंगलुरु मेडिकवर हॉस्पिटल्स के छात्रों और डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com