सपा ने खुशी दुबे की मां को दिया टिकट

कानपुर (यूपी): समाजवादी पार्टी ने खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को चुनाव लड़ने के लिए टिकट की पेशकश की है। खुशी दुबे बिकरू कांड में मारे गए अमर दुबे की विधवा है और फिलहाल जेल में बंद है।

बहुचर्चित बिकरू कांड में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की सास गायत्री तिवारी से सोमवार को समाजवादी पार्टी के मेजर आशीष चतुर्वेदी ने संपर्क किया और उन्हें कानपुर में गोविंद नगर से टिकट की पेशकश की।

गायत्री तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि अगर इससे उन्हें अपनी बेटी को जेल से बाहर निकालने में मदद मिलती है, तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

गायत्री तिवारी ने कहा, “मैंने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए डेढ़ साल तक संघर्ष किया, लेकिन असफल रही। उसकी शादी को केवल तीन दिन हुए थे जब बिकरू नरसंहार हुआ था और पुलिस ने उसे नाबालिग होने के बावजूद गिरफ्तार कर लिया था।”

अमर दुबे शादी के सात दिन बाद ही एनकाउंटर में मारा गया था।

उन्होंने कहा कि उन्हें अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा है और पार्टी ने उनसे वादा किया था कि खुशी को उनकी सरकार बनने के एक महीने के भीतर रिहा कर दिया जाएगा।

खुशी दुबे का कारावास सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ ब्राह्मणों के गुस्से का एक प्रमुख कारक रहा है क्योंकि समुदाय को लगता है कि लड़की, जो घटना के समय नाबालिग थी, को गलत तरीके से फंसाया गया है।

गायत्री तिवारी को समाजवादी पार्टी की पेशकश ब्राह्मणों की सहानुभूति हासिल करने की दिशा में एक कदम है।

पार्टी पहले ही लखनऊ के पास भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित कर चुकी है और बड़े पैमाने पर ब्राह्मणों को लुभा रही है।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

editors

Read Previous

गूगल जल्द ही 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए विज्ञापन लक्ष्यीकरण को रोकेगा

Read Next

ड्राई डे के नए नियम के बीच शराब की बिक्री को लेकर दिल्ली में होगा ‘जनमत संग्रह’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com