कांगो में जारी सशस्त्र विद्रोह के बीच दक्षिण कोरिया ने की यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा

सोल । कांगो के पूर्वी हिस्से में बढ़ते संघर्ष के कारण दक्षिण कोरिया यात्रा प्रतिबंध लगाने की योजना पर काम कर रहा है। देश के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मध्य अफ्रीकी देश के उत्तरी किवु प्रांत के लिए स्तर-4 का यात्रा प्रतिबंध शनिवार से लागू होगा। यह दक्षिण कोरियाई सरकार द्वारा लगाया जाने वाला सबसे कठोर यात्रा प्रतिबंध है। इसका मतलब है कि दक्षिण कोरियाई नागरिकों को वहां जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, कांगो के अन्य हिस्सों के लिए स्तर 3 की चेतावनी जारी रहेगी, जिसमें नागरिकों को जल्द से जल्द क्षेत्र छोड़ने की सलाह दी जाती है।

मध्य अफ्रीकी देश कांगो में हाल ही में हिंसा तेज हो गई है। एम23 नामक विद्रोही समूह और सेना के बीच भीषण संघर्ष जारी है। समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, एम23 विद्रोही उत्तरी किवु प्रांत की राजधानी गोमा पर कब्जा करने का दावा कर रहे हैं। यह शहर एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्र है और यहां करीब 10 लाख लोग रहते हैं, जिनमें सात लाख से अधिक पहले से ही आंतरिक रूप से विस्थापित होकर कठिन परिस्थितियों में जी रहे हैं।

कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि सरकार अपनी जमीन को वापस पाने के लिए पूरी ताकत से जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश के हर इंच को दुश्मनों से छुड़ाने के लिए सैन्य अभियान जारी है।

गोमा में 26 जनवरी की शाम से हिंसक झड़पें हो रही हैं। सोमवार को एम23 विद्रोहियों ने हवाई अड्डे, बंदरगाह और सेना के एक स्थानीय बेस सहित कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर कब्जा कर लिया। इससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र ने भी इस संघर्ष को लेकर गहरी चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि एम23 विद्रोही अब दक्षिण किवु प्रांत की राजधानी बुकावु की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे वहां की स्थिति भी अस्थिर हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वसनीय रिपोर्टों के अनुसार, रवांडा की सेना भी सीमा पार करके इस क्षेत्र में प्रवेश कर रही है।

डीआरसी सरकार के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पिछले साल अपने शांति मिशन (एमओएनयूएससीओ) को दक्षिण किवु से हटा लिया था। इससे अब वहां मानवीय और सुरक्षा समस्याएं और बढ़ने की आशंका है।

दक्षिण किवु के मिनोवा इलाके में एम23 और कांगो सेना के बीच भीषण झड़पें हो रही हैं। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि वहां अंतर-जातीय संघर्ष भी भड़क सकता है।

स्थिति को देखते हुए, दक्षिण कोरिया ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए यह यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है ताकि वे इस खतरनाक संघर्ष से दूर रहें।

–आईएएनएस

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

इजरायल के नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट की प्रमुख बनीं जिपी होटोवेली

तेल अवीव । इजरायल में जिपी होटोवेली को नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिपी होटोवेली को डायरेक्टरेट का प्रमुख...

कैबिनेट की मंजूरी के बाद इजरायल ने सोमालीलैंड में नियुक्त किया पहला राजदूत

यरुशलम/तेल अवीव । इजरायली कैबिनेट ने रविवार को माइकल लोटेम को सोमालीलैंड के लिए देश का पहला राजदूत नियुक्त करने को मंजूरी दे दी, जिससे हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में...

रूस की स्टेट ड्यूमा के स्पीकर उत्तर कोरिया पहुंचे, शहीद सैनिकों के स्मारक समारोह में होंगे शामिल

प्योंगयांग । रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। वह यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ते हुए मारे गए...

कतर ने कुवैत पर इराकी ड्रोन हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया

नई दिल्ली । इराक की तरफ से कुवैत के दो उत्तरी बॉर्डर पोस्ट पर हमले किए गए। हालांकि, इराक के हमले से कुवैत में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी...

admin

Read Previous

विराट कोहली को भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने के लिए डीडीसीए ने सम्मानित किया

Read Next

बुमराह, मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के रूप में बीसीसीआई सम्मानित करेगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com