नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पांच महीनों की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। वही, अब कांग्रेस ने भी भाजपा पर पलटवार किया है। यह यात्रा अब तमिलनाडु के बाद केरल पहुंच गई है। इसी दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरएसएस पर जोरदार प्रहार किया, उन्होंने कहा की आरएसएस “रूमर्स स्प्रेडिंग सोसायटी” है।
जयराम नरेश का कहना है, की भारत जोड़ो यात्रा में जन सैलाब देखते हुए बीजेपी बौखला गई है और यही कारण है की कपड़ो को लेकर उल्टा सीधा बयानबाजी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा का छठा दिन है। आज शाम छह बजे तक 94 किलोमीटर का सफर पूरा होगा। राहुल गांधी चाहते हैं कि इस यात्रा के दौरान प्रतिदिन 25 किलोमीटर का सफर तय किया जाए।
जयराम नरेश ने आगे कहा की राहुल गांधी चाहते हैं कि सुबह छह बजे से यात्रा शुरू की जाए, लेकिन हम यात्रा सुबह सात से साढ़े सात बजे शुरू कर पाते हैं।उन्होंने यह भी कहा की गृह मंत्री और उनके कैबिनेट मंत्री जिस तरीके से गिरी हुई बयान बाजी कर रहे है, मैं उस स्तर तक गिरी हुई बयान बाजी नहीं करूंगा। भारत जोड़ो यात्रा का मकसद है, “नफरत तोड़ो,भारत जोड़ो”। तेल की कीमतों पर बात करते हुए नरेश ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा के दबाब में केंद्र सरकार तेल की कीमतें जरूर कम करेगी।
उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए हुए बोले “ये भारत जोड़ो यात्रा मन की बात नहीं होगी, ये जनता की चिंता होगा।उन्होंने आगे कहा की अगर वो आक्रामक होंगे, तो हम डबल आक्रामक होंगे। विपक्षी एकता का मतलब ये नहीं है कि कांग्रेस को कमजोर करो। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा के जरिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर तय किया जाएगा। 3500 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। पांच महीने की इस पदयात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को खुद राहुल गांधी ने की थी।
———— इंडिया न्यूज स्ट्रीम