एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन से ‘कार्डियक एरिथमिया’ का खतरा : शोध

नई दिल्ली । एक शोध में यह बात सामने आई है कि एनर्जी ड्रिंक्स पीने वालों में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है, खास कर ‘कार्डियक एरिथमिया’ का खतरा जो एक अनियमित हार्ट बीट कंडीशन है।

अमेरिका के मेयो क्लिनिक के शोधकर्ताओं ने कहा कि इन पेय पदार्थों में कैफीन की मात्रा अधिक होने तथा अतिरिक्त अनियमित तत्वों के कारण हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और कार्डियक कांट्रैक्टिलिटी (हृदय संकुचनशीलता) में परिवर्तन हो सकता है।

शोध में कहा गया कि एनर्जी ड्रिंक्स में प्रति सर्विंग 80 मिलीग्राम से 300 मिलीग्राम तक कैफीन होता है, जबकि 8 औंस के ब्रू कॉफी के कप में 100 मिलीग्राम होता है।

हालांकि, इनमें से कई एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन के अतिरिक्त टॉरिन और ग्वाराना जैसे उत्तेजक पदार्थ शामिल होते हैं, जिन पर अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है।

हार्ट रिदम पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में मेयो क्लिनिक में अचानक हृदयाघात से बचे 144 लोगों के एक समूह का परीक्षण किया गया, जिनमें से सात रोगियों (5 प्रतिशत) ने हृदयाघात के समय एक या एक से अधिक एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन किया था।

क्लिनिक के जेनेटिक कार्डियोलॉजिस्ट माइकल जे. एकरमैन ने कहा, “एनर्जी ड्रिंक्स का असामान्य सेवन संभवतः अन्य कारकों के साथ मिलकर जोखिम कारकों का एक ऐसा तूफान पैदा करता है, जिससे रोगियों की अचानक से हृदय गति रुक ​​जाती है।”

माइकल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में एनर्जी ड्रिंक्स मार्किट में लगातार वृद्धि हुई है।

शोधकर्ताओं ने कहा, ”हालांकि शोध में इसके प्रत्यक्ष कारण सामने नई आए, लेकिन फिर भी डॉक्टरों ने सावधानी बरतते हुए एनर्जी ड्रिंक्स के कम सेवन करने की सलाह दी हैै।”

शोधकर्ता ने कहा, ‘यह कैफीन की खपत और इन पेय पदार्थों में अतिरिक्त अनियमित अवयवों के संभावित संयुक्त प्रभावों के बारे में चिंता पैदा करता है।”

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

बिहार में एनडीए के प्रदर्शन की समीक्षा, विधायकों का भी तैयार होगा लेखा-जोखा

Read Next

सरबजोत ने म्यूनिख में स्वर्ण पदक से खोला भारत का खाता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com