पेपर लीक: असम दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द

गुवाहाटी : असम में सोमवार को होने वाली 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। असम में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एसईबीए) ने रविवार देर रात एक अधिसूचना में कहा, सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि आज शाम मीडिया के एक वर्ग में एक खबर प्रसारित की जा रही है कि एचएसएलवी का हस्तलिखित मॉडल प्रश्न पत्र सामान्य विज्ञान (सी3) विषय की परीक्षा, जो 13 मार्च, 2023 (सोमवार) को होनी है, कुछ अभ्यर्थियों के हाथ लगी है और सोशल मीडिया में भी फैलाई जा रही है।

हमारा मानना है कि इस तरह की खबरें उम्मीदवारों के मन में भ्रम पैदा कर सकती हैं और इसे ध्यान में रखते हुए, सामान्य विज्ञान (सी3) विषय की परीक्षा, जो 13 मार्च, 2023 (सोमवार) को होनी है रद्द कर दिया गया। अब सामान्य विज्ञान विषय की परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

असम के पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह ने बताया कि राज्य अपराध जांच विभाग मामले की जांच करेगा और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम द्वारा 13 मार्च 2023 को आयोजित एचएसएलसी परीक्षा के सामान्य विज्ञान (सी3) प्रश्न पत्र के लीक होने की संदर्भ में मीडिया रिपोर्ट पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है सीआईडी असम द्वारा इसकी जांच की जाएगी। हम दोषियों को कानून के कटघरे में ले आएंगे।

इस बीच, छात्रों ने राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों के बाहर धरना दिया और अंतिम समय में परीक्षा रद्द किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

अमूल ने प्रति लीटर तीन रुपये बढ़ाई दूध की कीमत

Read Next

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बरामद 2 आईईडी को किया गया डिफ्यूज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com