पाकिस्तान के कराची में भीषण गर्मी का कहर, 36 की मौत

कराची । पाकिस्तान के कराची में इस वक्त बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। स्थानीय लोग पिछले दो दिनों से लू से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही गर्मी से मरने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

कराची शहर में अज्ञात शव मिल रहे हैं। शवों के मिलने की संख्या बढ़कर अब 36 हो गई है। इससे अधिकारी बहुत ज्यादा चिंतित हो गए हैं। दरअसल न तो किसी ने शवों का दावा किया है और न ही इन अज्ञात मौतों के लिए कोई कारण बताया गया है।

सिंध प्रांत की सरकार ने अज्ञात शवों की बरामदगी के बाद कराची में कम से कम 77 हीट वेव राहत केंद्र बनाए हैं। बीते तीन दिनों में भीषण गर्मी में कम से कम 36 लोगों की मौत की खबर है।

रविवार को 10, सोमवार को 15 और मंगलवार को 11 शव मिलने से स्थानीय प्रशासन स्तब्ध रह गया। ये शव कल्याणकारी संगठनों ने खोजे। संगठनों की एंबुलेंस ने ही शवों को अस्पताल पहुंचाया।

ईधी फाउंडेशन के एक प्रतिनिधि के अनुसार, ज्यादातर शव उन लोगों के थे जो नशे में थे। गर्मी के साथ नशे का जुड़ना घातक हो जाता है।

ईधी फाउंडेशन के प्रतिनिधि अजीम खान ने कहा, “कई मृतक कथित तौर पर मौत के समय नशे में थे। यह तेज गर्मी और नशीले पदार्थों के सेवन का एक घातक संयोजन (जुड़ना) है।”

कराची के विभिन्न हिस्सों से शव बरामद करने वाले एक अन्य कल्याणकारी संगठन ने पुष्टि की कि मृतकों में से कुछ लोग नशे के आदी थे। छीपा वेलफेयर एसोसिएशन के एक स्वयंसेवक ने बताया, “मृतकों में से तीन नशे की लत के शिकार लगते हैं।”

मृतकों में से ज्यादातर की पहचान को लेकर चिंता बनी हुई है। परिवार का कोई भी सदस्य शव लेने नहीं आया है, न ही उनकी पहचान अभी तक हो पाई है।

पिछले तीन दिनों में अज्ञात शवों की बरामदगी में हुई बढ़ोतरी ने सिंध सरकार को तत्काल कदम उठाने और पूरे शहर में हीट वेव रिलीफ सेंटर स्थापित करने के लिए मजबूर किया है।

यह कदम पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) की ओर से जारी एक गंभीर चेतावनी के बीच उठाया गया है। विभाग ने देश के दक्षिणी क्षेत्रों में अत्यधिक तापमान की भविष्यवाणी की है।

कराची के अस्पतालों में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं, जिससे शहर के चिकित्सा संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है।

कराची के जिन्ना अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर हर दिन हीट वेव से संबंधित चिकित्सा समस्याओं वाले सैकड़ों मरीजों को देख रहे हैं।

कराची और सिंध प्रांत के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। सरकार पूरे शहर में स्थापित 77 हीट वेव रिलीफ सेंटरों के माध्यम से अस्पतालों में मरीजों की आवाजाही को कम करने का प्रयास कर रही है।

–आईएएनएस

भारत के हाई कमिश्नर और फिजी संसद के अध्यक्ष ने आपसी सहयोग को मजबूत करने पर की चर्चा

सुवा । फिजी में भारत के हाई कमिश्नर सुनीत मेहता ने सोमवार को फिजी संसद के अध्यक्ष फिलिमोन जिटोको के साथ मीटिंग की। दोनों नेताओं ने इस दौरान आपसी सहयोग...

अमेरिकी विशेषज्ञों ने भारत के बजट का किया समर्थन, बोले- ‘मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से करोड़ों नई नौकरियों के अवसर’

वॉशिंगटन । भारत के आम बजट की अमेरिका के अर्थशास्त्री और बिजनेस लीडर्स ने खूब सराहना की। इन लोगों ने कहा कि नया यूनियन बजट भारत की विकास की रफ्तार...

एस जयशंकर का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा, महत्वपूर्ण खनिज को लेकर मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। ईएएम...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

कमर्शियल संबंधों को मजबूती और नए मौके की तलाश में कनाडा से ट्रेड मिशन आ रहा भारत

नई दिल्ली । कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत से एक ट्रेड मिशन 2 से 6 फरवरी, 2026 तक भारत आएगा। इसका मकसद दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट में...

बांग्लादेश: पुर्बाचल प्लॉट स्कैम मामले में शेख हसीना को 10 साल की सजा का ऐलान

ढाका । बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पुर्बाचल प्लॉट स्कैम से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल जेल की सजा सुनाई। साथ...

अफगानिस्तान के हेरात में 170 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद, हिरासत में दो संदिग्ध

काबुल । अफगानिस्तान में ड्रग्स के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक गाड़ी से 170 किलोग्राम गैर-कानूनी...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हालात तनावपूर्ण, क्वेटा के लिए परिवहन सेवाएं ठप, इंटरनेट भी बंद

क्वेटा । बलूचिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते पाकिस्तान के विभिन्न प्रमुख शहरों से क्वेटा के लिए बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने परिवहन सूत्रों...

बढ़ते तनाव के बीच ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत की तैयारी आगे बढ़ रही है

काहिरा । ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत के लिए एक ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा...

ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की कोशिश है कि बातचीत के...

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार रविवार के दिन लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में केंद्रीय मंत्री ने नॉन-रेसिडेंट...

भारत ने बांग्लादेश की वित्तीय सहायता में की कटौती, इन देशों के लिए बढ़ाया अपना बजट

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का बजट 2026-27 पेश किया है। ऐसा करने वाली निर्मला सीतारमण पहली विदेश मंत्री बन...

admin

Read Previous

एआई फीचर्स के साथ सैमसंग अगले महीने बाजार में उतार सकता है फोल्डेबल स्मार्टफोन

Read Next

चीनी पीएम ने समर दावोस मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com