एआई फीचर्स के साथ सैमसंग अगले महीने बाजार में उतार सकता है फोल्डेबल स्मार्टफोन

नई दिल्ली । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर्स के साथ सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अगले महीने गैलेक्सी सीरीज में फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।

सैमसंग ने कहा कि ‘गैलेक्सी अनपैक्ड 2024’ इवेंट पेरिस में 10 जुलाई को होगा, जो पेरिस समर ओलंपिक के उद्घाटन से लगभग दो सप्ताह पहले है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन बाजार पर नजर रखने वालों को उम्मीद है कि सैमसंग अपनी नई गैलेक्सी जेड फोल्ड सीरीज और गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 को बिल्ट-इन जेनरेटिव एआई के साथ पेश करेगा।

अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग अपने पहले गैलेक्सी रिंग स्मार्ट डिवाइस और गैलेक्सी वॉच 7 सीरीज से भी पर्दा उठा सकता है।

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने गैलेक्सी एआई सुविधाओं को अपने स्वयं के मूल कॉलिंग ऐप से परे विस्तारित करने और आगामी फोल्डेबल डिवाइस के लिए गैलेक्सी एआई अनुभव को पेश करने की घोषणा की थी।

कंपनी जल्द ही वॉयस कॉल का समर्थन करने के लिए अन्य थर्ड-पार्टी मैसेज ऐप में ‘लाइव ट्रांसलेट’ टूल का विस्तार करेगी।

सैमसंग ने कहा कि जैसे-जैसे मोबाइल एआई युग तेजी से आगे बढ़ रहा है, वह न केवल आज, बल्कि कल की जरूरतों को पूरा करने के लिए मोबाइल एआई नवाचारों पर काम कर रहा है।

पोलैंड, चीन, भारत और वियतनाम सहित दुनिया भर में कंपनी के शोध केंद्र गैलेक्सी एआई द्वारा समर्थित भाषाओं को विकसित करने और उनका विस्तार करने के लिए काम कर रहे हैं।

–आईएएनएस

करोड़ों के बजट में बनी यूएस की फर्स्ट लेडी की डॉक्यूमेंट्री मेलानिया, लोगों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

लॉस एंजिल्स । अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' की उत्तर अमेरिका में वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग रही। हालांकि, फिल्म क्रिटिक्स से इसे खराब...

भारत के स्मार्टफोन बाजार का मूल्य 2025 में 8 प्रतिशत बढ़ा, एप्पल की रही सबसे ज्यादा हिस्सेदारी: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत के स्मार्टफोन बाजार में वर्ष 2025 में संख्या (वॉल्यूम) के हिसाब से साल-दर-साल सिर्फ 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन कीमत (वैल्यू) के मामले में 8...

एसटीटी में बढ़ोतरी से घरेलू बचत को सट्टेबाजी से बचाया जा सकेगा : सीईए अनंत नागेश्वरन

नई दिल्ली । मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 में डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाने का मकसद सरकार...

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 943.52 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

एफएंडओ में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी को कम करने के लिए एसटीटी में की बढ़ोतरी: केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी और प्रणालीगत जोखिम को कम करने के लिए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन...

केंद्रीय बजट 2026-27: रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले वित्त...

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार रविवार के दिन लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में केंद्रीय मंत्री ने नॉन-रेसिडेंट...

ट्रंप ने कनाडा पर 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापारिक स्तर पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को...

देशभर में बजट के प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी, रविवार को आम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है।...

जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दी मजबूत रेटिंग

अहमदाबाद । जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (जेसीआरए) ने शुक्रवार को अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों- अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड...

आर्थिक सर्वेक्षण 2026: वित्त वर्ष 27 में भी काबू में रहेगी महंगाई, मेटल में तेजी से बना रहेगा जोखिम

नई दिल्ली । भारत में खुदरा महंगाई दर में वित्त वर्ष 27 में वित्त वर्ष 26 के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन यह काबू में रहेगी। यह जानकारी...

admin

Read Previous

बिहार में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, आत्महत्या की आशंका

Read Next

पाकिस्तान के कराची में भीषण गर्मी का कहर, 36 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com