भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 8 हजार से ज्यादा नए मामले, 465 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)| भारत में बीत 24 घंटों में कोरोनावायरस के 8,318 नए मामले सामने आए, जिससे देश में महामारी शुरू होने के बाद से कुल मामले बढ़कर 3,45,63,749 हो गए हैं। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को साझा किए। ये नए मामले शुक्रवार के 10,549 ताजा मामलों की तुलना में 21 प्रतिशत कम हैं।

इस बीच बीते 24 घंटे में 465 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,67,933 हो गई है।

कोरोना से इस दौरान 10,967 ठीक होने के साथ ही रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,39,88,797 हो गई है। रिकवरी दर वर्तमान में 98.34 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है, जबकि सक्रिय मामले 1,07,019 हो गए हैं।

तो वहीं बीते 24 घंटे में 73,58,017 लोगों को कोरोना के टीके दिए गए, जिससे कुल टीकाकरण संख्या बढ़कर 1,21,06,58,262 हो गई है।

एक नए कोरोनावायरस वेरिएंट के चर्चा में आने के साथ ही दहशत फैल गई है। नए वेरिएंट का नाम ओमाइक्रोन है, यह दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है। भारत में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि संक्रमण की नई लहर आने का अनुमान है और जब तक हम जल्दी से टीकाकरण नहीं करवाते है देश में संभवत इसकी लहर दिखाई देगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वेरिएंट को बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप करार दिया है।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में कहा कि भारत के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने सरकार को सूचित किया है कि “बोत्सवाना (3 मामले), दक्षिण अफ्रीका (6 मामले) और हांगकांग (1 मामले) में कोरोना वेरिएंट बी.1.1529 के कई मामले सामने आए हैं।”

भूषण ने कहा, “इस वेरिएंट में काफी ज्यादा संख्या में उत्परिवर्तन होने की सूचना है और इस तरह से हाल ही में वीजा प्रतिबंधों और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को खोलने के मद्देनजर देश के लिए गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभाव बढ़ सकता है।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

editors

Read Previous

अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने की कोशिश जारी रखेगा ऑस्ट्रेलिया

Read Next

निर्यात बढ़ाने के कदमों पर वाणिज्य मंत्री ने उद्योग जगत से की बातचीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com