सभी देशों में तेजी से डेल्टा की जगह ले रहा ओमिक्रॉन : डब्ल्यूएचओ

जेनेवा, 14 जनवरी (आईएएनएस)| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्रेयेसिस ने कहा है कि कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण विभिन्न देशों में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन मृत्युदर स्थिर है। पिछले हफ्ते, दुनिया भर से डब्ल्यूएचओ को कोविड-19 के 1.5 करोड़ से अधिक नए मामलों की सूचना मिली थी, जो कि एक सप्ताह में अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। हालांकि ये आधिकारिक अनुमान हैं और वास्तविक संख्या वास्तव में इससे कहीं अधिक हो सकती है।

घेब्रेयेसिस ने बुधवार को अपने प्रेस संबोधन में कहा, संक्रमण में यह विशाल स्पाइक (तेजी) ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण है, जो तेजी से लगभग सभी देशों में डेल्टा की जगह ले रहा है।

उन्होंने कहा, हालांकि, साप्ताहिक रिपोर्ट की गई मौतों की संख्या पिछले साल अक्टूबर से एक सप्ताह में औसतन 48 हजार मौतों के साथ स्थिर बनी हुई है। यह ओमिक्रॉन की कम गंभीरता और टीकाकरण या पिछले संक्रमण से व्यापक प्रतिरक्षा के कारण हो सकता है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने चेताते हुए कहा, लेकिन जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनके लिए ओमिक्रॉन एक खतरनाक वायरस बना हुआ है।

उन्होंने कहा, एक हफ्ते में लगभग 50 हजार मौतें बहुत अधिक हैं। इस वायरस के साथ जीना सीखने का मतलब यह नहीं है कि हम इतनी मौतों को स्वीकार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जब दुनिया भर में इतने सारे लोग बिना टीकाकरण के रह रहे हैं, ऐसे में दुनिया इस वायरस को ऐसी ही फैलने नहीं दे सकती है।

उदाहरण के लिए, अफ्रीका में 85 प्रतिशत से अधिक लोगों को अभी तक टीके की एक भी खुराक नहीं मिली है। उन्होंने कहा, हम महामारी के तीव्र चरण को तब तक समाप्त नहीं कर सकते, जब तक हम इस अंतर को पाट नहीं पाएंगे।

घेब्रेयेसिस के अनुसार, दुनिया भर के अस्पतालों में भर्ती होने वाले अधिकांश लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है।

टीकाकरण गंभीर बीमारी और मृत्यु को रोकने में बहुत प्रभावी रहता है, मगर वह संक्रमण को फैलने से पूरी तरह से नहीं रोकता है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दोहराया है कि कोरोना महामारी को निश्चित रूप से हराया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि इसके खिलाफ दुनियाभर की सभी सरकारों और प्रोड्यूसर्स को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने इसके लिए दो तरीके बताए हैं, पहला है- कम कवरेज वाले जोखिम वाले देशों में वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाना और दूसरा- लोगों को टीका देने के लिए जरूरी संसाधनों की पर्याप्त पूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक हम हर जगह सुरक्षित नहीं हैं, तब तक हम कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्यकर्मियों पर काफी दबाव है। पिछले साल प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि चार में से एक हेल्थ वर्कर ने महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव किया है। कई देशों के डेटा यह भी बताते हैं कि कई लोगों ने नौकरी छोड़ने पर विचार किया है या नौकरी छोड़ दी है।

–आईएएनएस

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

editors

Read Previous

महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण सबसे प्रबल तरीका: पीएम मोदी

Read Next

अदाणी और पोस्को ने स्टील मिल के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com