कांगो संकट पर शिखर सम्मलेन, तंजानिया में जुटेंगे अफ्रीकी देशों के नेता

नैरोबी । दक्षिणी और पूर्वी अफ्रीकी देशों के नेताओं ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के हालात पर चर्चा के लिए दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में शामिल होने का फैसला किया है। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रुटो ने कहा कि पूर्वी डीआरसी में संघर्ष पर चर्चा के लिए दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय (एसएडीसी) और पूर्वी अफ्रीकी समुदाय (ईएसी) का संयुक्त शिखर सम्मेलन शुक्रवार और शनिवार को तंजानिया के दार एस सलाम में आयोजित किया जाएगा।

केन्या की राजधानी नैरोबी में जारी एक बयान में रुटो ने कहा, “राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन (तंजानिया) ने पूर्वी डीआरसी की स्थिति पर विचार-विमर्श करने के लिए शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने पर सहमति व्यक्त की है।”

रूटो के अनुसार, डीआरसी के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेडी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि की है। इससे पहले शुक्रवार को मंत्रिस्तरीय बैठक होगी। शनिवार को राष्ट्राध्यक्षों की बैठक होगी। जिन अन्य नेताओं ने भागीदारी की पुष्टि की है, उनमें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी और सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद शामिल हैं।

29 जनवरी को ईएसी के राष्ट्राध्यक्षों ने पूर्वी डीआरसी में संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से शत्रुता समाप्त करने और तत्काल बिना शर्त युद्धविराम की अपील की थी ताकि विस्थापित लोगों तक मानवीय मदद पहुंच सके।

ईएसी के सदस्य देशों में बुरुंडी, केन्या, रवांडा, सोमालिया, दक्षिण सूडान, कांगो शामिल हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इस संगठन का उद्देश्य क्षेत्र में आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।

एसएडीसी नेताओं ने की ओर से 31 जनवरी को पूर्वी डीआरसी में शांति और सुरक्षा बहाल करने के लिए सभी पक्षों के बीच बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की गई।

जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में आयोजित एसएडीसी राष्ट्राध्यक्ष और शिखर सम्मेलन के अंत में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि संगठन ने चिंता व्यक्त की है कि हाल के हमलों से डीआरसी में सुरक्षा और मानवीय स्थित खराब हो रही है।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

यह डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल धोखे की सरकार, ओडिशा के लोगों को बजट में मिला धोखा : सस्मित पात्रा

Read Next

गुजरात में लागू होगा यूसीसी, सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया पांच सदस्यीय समिति का गठन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com