कर्नाटक : युवक के आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

बेलागवी (कर्नाटक), 3 अक्टूबर (आईएएनएस)| कर्नाटक के बेलगावी जिले में 24 वर्षीय एक युवक की कथित आत्महत्या के मामले ने शनिवार को एक नया मोड़ ले लिया, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामला होने की पुष्टि हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खानपुर निवासी मृतक की कथित तौर पर एक लड़की के परिवार के सदस्यों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी, जिससे वह प्यार करता था। लड़की दूसरे धर्म की थी।

युवक का शव 28 सितंबर को शहर के बाहरी इलाके में एक रेलवे ट्रैक पर मिला था। यह आत्महत्या का मामला लग रहा था, क्योंकि पुलिस को उसका सिर और शरीर पटरियों पर अलग-अलग पड़ा हुआ मिला था।

शुरू में पुलिस को लगा कि उसने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या की है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि मृतक के ट्रेन के नीचे आने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी।

जांच में पता चला कि वह दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था। लड़की के परिवार वालों को उनके रिश्ते के बारे में पता चलने के बाद, उन्होंने उसे अपनी बेटी को भूल जाने की चेतावनी दी थी।

इसके बावजूद युवक ने लड़की के साथ अपने रिश्ते को जारी रखा और उससे शादी करने की तैयारी भी कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही लड़की के माता-पिता और रिश्तेदारों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

मामले को अब रेलवे थाने से खानपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस हत्या मामले में लड़की के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

दिल्ली का एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा

Read Next

कर्नाटक हाई कोर्ट ने वीजा विस्तार के लिए चीनी महिला की याचिका खारिज की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com