यूएसए में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जामिया स्कूल की शिक्षिका

नई दिल्ली, 13 जनवरी, (आईएएनएस)| जामिया स्कूल की एक शिक्षिका लोवेल, मैसाचुसेट्स, यूएसए में जामिया और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस शिक्षिका को यूएसए के प्रतिष्ठित फुलब्राइट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आयशा जमील नामक पीजीटी अंग्रेजी की यह शिक्षिका सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पढाती हैं। उन्हें यू. एस. डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट्स के फुलब्राइट टीचिंग एक्सीलेंस एंड अचीवमेंट प्रोग्राम (फुलब्राइट टीईए) में भाग लेने के लिए चुना गया है।

आयशा जहां लोवेल, मैसाचुसेट्स, यूएसए में जामिया और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी वहीं संगोष्ठियों में भी भाग लेंगी और ऐसे शोध कार्य करेंगी जो उनके शिक्षण-अधिगम उपकरणों को बढ़ाने में सक्षम होंगे।

वह अपने छात्रों और साथी सहयोगियों के लिए नई रणनीतियों की जानकारी जुटाने में सक्षम होगी। ये विशेष सेमिनार 21वीं सदी के शिक्षण कौशल पर ध्यान केंद्रित करते हुए शिक्षण से संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेंगे।

आयशा को यूएस स्कूल में कक्षाओं को देखने और सह-शिक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

यू. एस. डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की है, जिसमें आयशा और उनके साथी शामिल होंगे। कार्यक्रम को पूरे अकादमिक सेमिनार और कार्यशालाओं में जेंडर और शिक्षा पर फोकस करने के लिए डिजाइन किया गया है।

फुलब्राइट प्रोग्राम दुनिया का सबसे बड़ा और विविध अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक आदान-प्रदान का प्रोग्राम है। इसके एल्युम्नाइ में से स्टेट प्रमुख, न्यायाधीश, राजदूत, कैबिनेट मंत्री, सीईओ, विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, पत्रकार, कलाकार, वैज्ञानिक और शिक्षक बने हैं। इनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, पुलित्जर पुरस्कार विजेता आदि भी शामिल हैं।

आयशा ने जामिया की कुलपति, प्रो नजमा अख्तर और स्कूल प्रधानाचार्य, डॉ जफर अहमद सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर विश्वास किया और उन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

–आईएएनएस

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

editors

Read Previous

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया गया

Read Next

नवंबर में भारत का औद्योगिक उत्पादन 1.4 प्रतिशत बढ़ा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com