जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ गिलानी को सुपर्द ए खाक करने का वीडियो जारी किया

श्रीनगर: वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी के शव को सुपर्द ए खाक करने को लेकर कथित रूप से फैल रही अफवाहों का खंडन करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस संबंध में एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जिसमें सभी इस्लामी रस्मों का पालन किया गया है। पुलिस ने जो वीडियो क्लिप जारी किया है उससे पता चला है कि गिलानी के शव को सही तरीके से नहला कर सफेद कफन में लपेटा गया और पवित्र कुरान की आयतों के बीच कब्र में सुपर्द ए खाक किया गया।

उन्होंने चारों ओर फैली अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि परिवार के सदस्यों से शव को कब्जे में लेने के बाद, पुलिस ने वरिष्ठ अलगाववादी नेता को इस्लामिक तरीके से नहीं दफनाया था।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिवंगत अलगाववादी नेता के परिवार से इस अनुरोध के साथ संपर्क किया गया था कि अगर गिलानी को सुबह दफनाया जाता है तो यह शांति के सर्वोत्तम हित में होगा।

पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “गिलानी के दो बेटे हमारे अनुरोध पर सहमत हो गए, लेकिन बाद में पाकिस्तान के दबाव में अलगाववादी नेता को दफनाने की तैयारी के दौरान परिवार के सदस्यों ने नारे लगाने और हंगामा करने की कोशिश की।”

इस बीच, पुलिस ने गिलानी के परिवार के सदस्यों के खिलाफ पाकिस्तान के झंडे में शव लपेटने और राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पिछले बुधवार को रात करीब 10.35 बजे गिलानी का निधन हो गया।

उनकी मौत के बाद अधिकारियों ने घाटी में व्यापक प्रतिबंध लगाए थे और मोबाइल टेलीफोन और इंटरनेट सुविधाओं को निलंबित कर दिया था।

अधिकारियों ने कहा कि पूरी घाटी में स्थिति अब सामान्य हो गई है और सरकारी कार्यालयों, बैंकों और शैक्षणिक संस्थानों में उपस्थिति भी सामान्य है।

–आईएएनएस

भाजपा का जनादेश विकास और सुशासन में जनता के विश्वास को दर्शाता है: सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिले निर्णायक जनादेश का जश्न मनाने के लिए राज्य कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों...

बंगाल के नतीजों से ‘जंगल राज’ से बदलाव का संकेत : गुजरात के उपमुख्यमंत्री संघवी

गांधीनगर । गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी प्रदर्शन शासन-प्रशासन के क्षेत्र में एक निर्णायक मोड़ साबित...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने एनर्जी-मिनरल्स पर समझौते पर लगाई मुहर

सिडनी । मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान हमलों की वजह से जारी तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने ऊर्जा और जरूरी मिनरल्स पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई...

ईरान ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दूर रहने की दी चेतावनी

तेहरान । ईरान ने सोमवार को अमेरिका की सेना को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रवेश करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिकी सेना इस जलडमरूमध्य...

पाकिस्तान: इमरान खान को झटका, कोर्ट ने की याचिका खारिज

इस्लामाबाद । इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) ने सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी बेगम बुशरा बीबी की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें 190 मिलियन...

फ्रांस ने अमेरिका के प्रोजेक्ट फ्रीडम में भागीदारी से किया इनकार, होर्मुज खोलने की अपील

पेरिस । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि यूरोप अपना सिक्योरिटी सॉल्यूशन बना रहा है और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के ऑपरेशन में हिस्सा...

सिएरा लिओन के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिएरा लिओन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो का इंटरव्यू किया। इस मौके पर बायो ने कहा कि...

ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा बयान, युद्ध को बताया आशीर्वाद

नई दिल्ली । भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने मध्य पूर्व की राजनीति, अमेरिका की भूमिका और हालिया युद्ध को लेकर खुलकर अपनी बात...

पीएमए ने दी चेतावनी, पाकिस्तान में ‘मानव-निर्मित महामारी’ का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन (पीएमए) ने देश में एक “मानव-निर्मित महामारी” फैलने की चेतावनी दी है। पीएमए का कहना है कि देशभर में बैन होने के बावजूद फिर से...

सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।...

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

editors

Read Previous

लंदन के प्रसिद्ध उद्योगपति स्पेनिश,फ्रेंच,इंग्लिश और हिंदी समेत 11 भोजपुरी फिल्मो में करेंगे निवेश

Read Next

बेहतर जिंदगी की तलाश में अफगानी कर रहे मशक्कत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com