झारखंड खनन घोटाला : पंकज मिश्रा की मदद के मामले में रांची जेल सुपरिटेंडेंट से ईडी की पूछताछ

रांची:झारखंड के साहिबगंज में लगभग एक हजार करोड़ की मनी लांड्रिंग के किंगपिन पंकज मिश्रा की मदद करने के मामले में ईडी रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर से पूछताछ कर रहा है। ईडी ने ऐसे सबूत जुटाए हैं कि जेल में बंद रहते हुए भी पंकज मिश्रा ने 300 से ज्यादा फोन कॉल्स किए। उसे जेल के बंदी के तौर पर इलाज के लिए जब रिम्स भेजा गया, तो उसने जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाकर कई अफसरों और नेताओं को लगातार फोन कॉल्स किए। इतना ही नहीं, उसने कई अनुचित सुविधाओं का भी लाभ उठाया। रिम्स ने इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन इसके बाद भी जेल लाए जाने के बजाय वह रिम्स में ही टिका है।

ईडी के समन पर बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट सोमवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे एयरपोर्ट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचे। पंकज मिश्रा प्रकरण के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य आरोपी कारोबारी अमित अग्रवाल को भी अनुचित तरीके से फेवर करने के मामले में भी उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि जेल सुपरिटेंडेंट ने अमित अग्रवाल के एक वकालतनामे पर उनके हस्ताक्षर को उस तिथि में सत्यापित कर दिया, जब वह जेल के बजाय ईडी की कस्टडी में था। ईडी सूत्रों के अनुसार, उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

ईडी उन अफसरों और लोगों भी समन करने की तैयारी कर रही है, जिनसे पंकज मिश्र ने जेल की हिरासत में रहने के दौरान फोन कॉल्स पर लगातार बात की। इनमें कुछ आईएएस और आईपीएस अफसर भी बताए जा रहे हैं। ईडी ने ऐसे चार मोबाइल नंबरों की पहचान की है, जिनका इस्तेमाल पंकज मिश्रा कर रहा था। इस मामले में पंकज के दो सहयोगियों की भी पूर्व में ईडी ने पहचान की थी। इन दोनों को ईडी के दफ्तर बुलाकर भी पूछताछ की गई थी। ईडी ने रिम्स से सीसीटीवी के ऐसे कई फुटेज भी हासिल किए हैं, जिसमें पंकज मिश्रा को रिम्स में इलाज के दौरान हिरासत के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया है।

बता दें कि पंकज मिश्रा को साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना प्रतिनिधि मनोनीत कर रखा था। ईडी ने अवैध खनन के जरिए अर्जित राशि की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में विगत आठ जुलाई को पंकज मिश्रा के साहिबगंज स्थित आवास और उनके सहयोगियों के बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बड़हरवा पर 19 ठिकानों पर छापामारी की थी। इस दौरान 5.34 करोड़ रुपये नकद और कई दस्तावेज बरामद किये गये थे। बाद में जांच के दौरान ईडी ने पंकज मिश्रा और उनके प्रमुख सहयोगी दाहू यादव सहित अन्य के 37 बैंक खातों में जमा 11.87 करोड़ रुपये जब्त कर लिये थे। इस मामले में पूछताछ के बाद बीते 19 जुलाई को पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

editors

Read Previous

संयुक्त राष्ट्र में भारत की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मंगलवार से भारत दौरे पर रहेंगे गुटेरेस

Read Next

यूपी सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 38 फीसदी किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com