जयललिता मौत मामला: न्यायिक आयोग ने की पूर्व मंत्री शशिकला के खिलाफ जांच की मांग

चेन्नई : पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत की जांच करने वाले न्यायमूर्ति अरुमुगासामी आयोग ने जयललिता की पूर्व सहयोगी वी.के. शशिकला, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर और पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ जे. राधाकृष्णन और डॉ सी. शिवकुमार के खिलाफ जांच की सिफारिश की है। आयोग ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में अपनी रिपोर्ट पेश की।

राज्य सरकार ने 22 सितंबर, 2016 को अस्पताल में भर्ती होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच के लिए आयोग का गठन किया था।

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में चश्मदीदों का हवाला देते हुए दावा किया कि जयललिता की मौत 5 दिसंबर के बजाय 4 दिसंबर को हुई थी।

अरुमुगसामी आयोग ने पहले मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को रिपोर्ट पेश की थी।

रिपोर्ट में सवाल किया गया है कि डॉ. रिचर्ड बीले के जयललिता को विदेश ले जाने के लिए तैयार होने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री को इलाज के लिए विदेश क्यों नहीं ले जाया गया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्रिटेन और अमेरिका के जाने-माने डॉक्टरों, जो राज्य सरकार के निमंत्रण पर अपोलो अस्पताल पहुंचे थे, ने एंजियोप्लास्टी का सुझाव दिया था, उसके बाद भी यह नहीं किया गया।

आयोग ने आगे कहा, इन सभी पहलुओं से, आयोग ने निष्कर्ष निकाला है कि वीके शशिकला वी.के. शशिकला, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर और पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ जे. राधाकृष्णन और डॉ सी. शिवकुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए जाने चाहिए।

–आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज बनाने की सिफारिश की

नई दिल्ली । भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

admin

Read Previous

‘पेसा एक्ट आदिवासियों की जिंदगी में बदलाव लाएगा

Read Next

इस बार पीएम से अलग से मिलने की कोई संभावना नहीं : ममता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com