इजरायली शोधकर्ताओं ने ऑटिज्म से संबंधित मस्तिष्क गतिविधि की खोज की

यरुशलम । इजरायली शोधकर्ताओं की एक टीम ने दूसरों की भावनात्मक अवस्थाओं को पहचानने में शामिल मस्तिष्क प्रणाली को उजागर किया है, जिसका ऑटिज्म जैसे सामाजिक विकारों के उपचार में संभावित प्रभाव हो सकता है।

ऑटिज्म एक न्यूरोडेव्लेपमेंटल डिसऑर्डर है, जिससे ग्रसित व्यक्ति सामाजिक तौर पर खुद को कटा हुआ पाता है। इस स्थिति वाले लोग अक्सर सीमित रुचियों और दोहराव वाला व्यवहार करते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने करंट बायोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन ने भावनात्मक पहचान और व्यवहार से जुड़े मस्तिष्क के मीडियल प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स (एमपीएफसी) की भूमिका पर प्रकाश डाला।

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम वाले व्यक्तियों में यह क्षमता अक्सर कमजोर होती है, जिससे सामाजिक संपर्क मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे के तंत्रिका तंत्र को समझने के लिए, इजरायल के हैफा विश्वविद्यालय (यूएच) के शोधकर्ताओं ने चूहों का इस्तेमाल किया।

उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए टीम ने पता लगाया कि एमपीएफसी के प्री लिम्बिक भाग में न्यूरॉन्स अन्य चूहों की भावनात्मक स्थितियों पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं और पाया कि ये न्यूरॉन्स तनावग्रस्त और शांत चूहों के प्रति अलग तरह से व्यवहार करते हैं।

चूहों ने तनावग्रस्त माउस के पास रहने की प्रवृत्ति दिखाई, जो यह संकेत देता है कि उनकी प्रतिक्रिया भावनाओं से जुड़ी है। लेकिन जब एमपीएफसी की तंत्रिका गतिविधि में विघटन हुआ, तो चूहे अपनी भावनात्मक स्थिति को पहचानने की क्षमता खो बैठे।

इससे पता चलता है कि एमपीएफसी में तंत्रिका गतिविधि भावनाओं को पहचानने और सामाजिक व्यवहार को प्रभावित करने की क्षमता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस क्षेत्र में तंत्रिका गतिविधि का विकार भावनात्मक पहचान और सामाजिक व्यवहार की कठिनाइयों को समझाने में मदद कर सकता है, जो ऑटिज्म में देखी जाती हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार, अगला कदम ऑटिज्म से संबंधित जीन उत्परिवर्तन वाले माउस पर अध्ययन करना है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तंत्रिका गतिविधि में बदलाव उनके व्यवहार को कैसे प्रभावित करता है।

–आईएएनएस

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

admin

Read Previous

पीएलआई का असर, एप्पल आईफोन का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 1 लाख करोड़ रुपये के पार

Read Next

महाकुंभ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं प्रयाग, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com