महाकुंभ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं प्रयाग, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

लखनऊ । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। स्नान के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी मौजूद रहे।

इसके पहले राष्ट्रपति बमरौली एयरपोर्ट पहुंची। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने स्वागत किया। वहां से अरैल पहुंचीं, फिर बोट पर सवार होकर मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल के साथ संगम पहुंचीं और स्नान किया। इस दौरान उन्होंने पक्षियों को दाना भी खिलाया।

देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है। बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति ने आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी। सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके अलावा वह बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। राष्ट्रपति डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी, जिसमें महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है।

ज्ञात हो कि 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। उधर महाकुंभ के चलते प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। इसे देखते हुए सुरक्षा के और इंतजाम किए गए हैं। कई जगह वनवे ट्रैफिक लागू किया गया है।

–आईएएनएस

राहुल गांधी और कांग्रेस को डॉ. अंबेडकर की जयंती पर कुछ कहने का नैतिक अधिकार नहींः नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने महिला आरक्षण बिल, पश्चिम बंगाल चुनाव और रायबरेली में अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को...

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस व्यापक अभियान के बाद...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

महिला आरक्षण बिल पर मालिनी अवस्थी ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं-यह नारी शक्ति को मजबूती देने वाला फैसला

लखनऊ । गायिका मालिनी अवस्थी ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर महिलाओं को...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

एलपीजी संकट पर बोले सीएम योगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है,...

उत्तर प्रदेश को कैबिनेट की बड़ी सौगात; 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर लगभग 6,969.04 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 101.515 किलोमीटर लंबे एनएच-927 को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में एनएच-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को अपग्रेड करने से इस इलाके में मौजूद सड़क की कई तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। अभी यहां तेज मोड़, खराब ज्यामितीय डिजाइन और आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नई 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क और लगातार सर्विस रोड बनने से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हाईवे बड़े कस्बों और गांवों के बीच से गुजरने के बजाय उन्हें बाईपास करेगा। इससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा का समय घटकर करीब एक घंटे रह जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, ईंधन की बचत होगी और वाहनों के संचालन की लागत भी कम होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना राज्य के कई महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। अपग्रेड होने के बाद यह कॉरिडोर तीन आर्थिक केंद्रों, दो सामाजिक केंद्रों और 12 लॉजिस्टिक्स केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे रुपईडीहा लैंड पोर्ट और हवाई अड्डों से बेहतर मल्टीमोडल कनेक्टिविटी होगी और इस प्रकार पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह सड़क भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आवागमन के लिए एक अहम कॉरिडोर बनकर उभरेगी। खासतौर पर नेपालगंज सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रुपईडीहा लैंड पोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इससे बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरदराज जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह परियोजना पीएम गतिशक्ति के तहत आर्थिक और लॉजिस्टिक्स नोड्स को मजबूत करेगी और कृषि व्यापार, पर्यटन, सीमा पार व्यापार तथा क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देगी। सरकार ने इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत मंजूरी दी है। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) का एक मॉडल है, जिसमें 40 प्रतिशत लागत सरकार और 60 प्रतिशत निजी क्षेत्र वहन करता है। इससे डेवलपर्स पर वित्तीय दबाव कम होता है और उन्हें स्थिर रिटर्न मिलता है, जबकि राजस्व से जुड़ा जोखिम सरकार अपने पास रखती है। इस महीने आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति द्वारा मंजूर की गई यह दूसरी बड़ी हाईवे परियोजना है। इससे पहले 10 मार्च को 3,630.77 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क कनेक्टिविटी बनाने को मंजूरी दी गई थी। करीब 31.42 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को बड़ा फायदा होगा। –आईएएनएस डीबीपी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने...

उत्तर प्रदेश : ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिला और 3 पुरुष सहित 6 की मौत, कई घायल

हाथरस । उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 महिलाएं और 3 पुरुष सहित 6 की मौत हो...

यूपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ...

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में निवेश के मार्ग प्रशस्त होंगे: मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री ने 6,650 करोड़...

शंकराचार्य पर एफआईआर में भड़के अखिलेश, बोले 20 साल पुराना मामला निकालकर अपमानित कर रहे

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने...

रैपिड और मेट्रो की सौगात पाकर खिले मेरठ के लोगों के चेहरे, बोले-महिलाओं और छात्रों के लिए काफी फायदेमंद

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को रैपिड और मेट्रो ट्रेन की सौगात दी। पीएम मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से...

admin

Read Previous

इजरायली शोधकर्ताओं ने ऑटिज्म से संबंधित मस्तिष्क गतिविधि की खोज की

Read Next

दिल्ली चुनाव में हार के बाद ‘इंडिया अलायंस’ में फूट, भाजपा ने कहा- पीएम मोदी को हटाने के लिए आए थे एक साथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com