सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर है: ब्रजेश पाठक

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने को लेकर आम लोगों के बीच आतुरता अपने चरम पर है। समाज का हर वर्ग हमारी पार्टी का हिस्सा बनने की दिशा में उत्साहित नजर आ रहा है। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है।

उन्होंने कहा, “आज हम सभी बूथों पर जाएंगे। लोगों को भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार की उपलब्धियों से वाकिफ कराएंगे। इस बात में कोई शक नहीं है कि आज की तारीख में हमारी पार्टी जमीनी स्तर पर सुधारात्मक कार्य कर रही है। हमने यह लक्ष्य निर्धारित किया है कि आज कम से कम 100 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवानी है। इस दिशा में हमारे सभी कार्यकर्ता जमीन पर कठिन परिश्रम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “आप खुद ही देख सकते हैं कि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश सदस्यता अभियान में सबसे आगे चल रहा है। लोगों का ध्यान इस बात पर है कि समाज का हर तबका हमारी पार्टी का हिस्सा बनना चाहता है। इससे हमारे कुनबे का विस्तार हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। समाज का हर तबका हमारी पार्टी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है।”

उन्होंने कहा, “मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखकर हम यह कह सकते हैं कि सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर है।”

उत्तर प्रदेश में आयोजित ट्रेड शो को लेकर भी ब्रजेश पाठक ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “प्रदेश में देश के बड़े-बड़े उद्योगपति शामिल होने जा रहे हैं। आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश एक बड़े औद्योगिक प्रदेश के रूप में स्थापित होगा, जो आने वाले दिनों में कई लोगों को रोजगार दिलाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश जिस गति के साथ विकसित हो रहा है, वो हम सभी के लोगों के लिए उत्साह का विषय है।”

बता दें कि दो सितंबर को भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हुआ था। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई थी। इसके अंतर्गत देशभर के लोग भाजपा में शामिल होने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर लोगों को पार्टी में शामिल होने के लिए उत्साहित कर रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दावा किया है कि इस बार ना महज पार्टी के कुनबे का अभूतपूर्व विस्तार होगा, बल्कि पिछला रिकॉर्ड भी टूटेगा।

–आईएएनएस

उत्तर प्रदेश : ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिला और 3 पुरुष सहित 6 की मौत, कई घायल

हाथरस । उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 महिलाएं और 3 पुरुष सहित 6 की मौत हो...

यूपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ...

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में निवेश के मार्ग प्रशस्त होंगे: मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री ने 6,650 करोड़...

शंकराचार्य पर एफआईआर में भड़के अखिलेश, बोले 20 साल पुराना मामला निकालकर अपमानित कर रहे

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने...

रैपिड और मेट्रो की सौगात पाकर खिले मेरठ के लोगों के चेहरे, बोले-महिलाओं और छात्रों के लिए काफी फायदेमंद

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को रैपिड और मेट्रो ट्रेन की सौगात दी। पीएम मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से...

एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ी सियासी हलचल, यूपी कांग्रेस मुख्यालय में लगा पोस्टर चर्चा में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश में...

सुरक्षा छीनी, संतों का अपमान किया, 2027 में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी जनता: अखिलेश यादव

झांसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही है और राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी नेताओं...

लाउडस्पीकर पर यूपी सरकार का कड़ा रुख, प्रतुल शाह देव बोले-कानून से बड़ा कोई नहीं

रांची । उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एंव वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रमजान के दौरान मस्जिदों से लाउडस्पीकर बजाने की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

admin

Read Previous

तेजस एयरक्राफ्ट बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सीएसआईआर को 82 वर्ष हुए पूरे

Read Next

परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा ने मालदीव में मनाई शादी की पहली सालगिरह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com