कर्नाटक में बाइक सवार प्रेमी जोड़े को जबरन रोक कर महिला को मारा थप्पड़

बेंगलुरु : कर्नाटक के डोड्डाबल्लापुर शहर में बाइक सवार एक अंतर-धार्मिक जोड़ी को जबरन रोका गया और महिला को थप्पड़ मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि, कर्नाटक पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और डोड्डाबल्लापुर में एक और की तलाश शुरू की है, जो कि बेंगलुरु का पड़ोसी शहर है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अकबर, एक इलेक्ट्रीशियन और डोड्डाबल्लापुर के इस्लामपुर के निवासी के रूप में हुई है। वहीं लापता हुजूर की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना 25 सितंबर को हुई। लेकिन मामला तब सामने आया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो देखा और पुलिस से संपर्क किया।

बाइक पर सवार आरोपियों ने देखा कि एक युवती अपने पुरुष मित्र के साथ बाइक पर जा रही है। हुजूर ने बाइक रोक दी और दंपति को अपने वाहन से नीचे उतरने को कहा। बाद में महिला से अपना नाम बताने को कहा। शुरू में मना करने के बाद उसने बाद में अपना नाम बता दिया।

यह पता चलने पर कि युवती अल्पसंख्यक समुदाय की है, बदमाशों ने लड़की से उसके माता-पिता का मोबाइल नंबर देने को कहा।

इसका पीड़िता और उसके दोस्त ने विरोध किया और आरोपी ने महिला को थप्पड़ मार दिया। आरोपी अकबर ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की। घटना के बाद दंपति ने पुलिस से संपर्क नहीं किया।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला और उसके दोस्त को नोटिस जारी किया। उनका बयान अभी तक दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि, युवा जोड़ी एक निजी कंपनी में काम करती है और दोनों शादी करना चाहते हैं।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 506, 341, 34, 504 और 354 के तहत मामला दर्ज किया है।

आगे की जांच जारी है।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

भाजपा ने बिहार को ‘जंगलराज’ से मुक्त कराया था, अब ‘गुंडाराज’ से भी मुक्त कराएगी: विजय सिन्हा

Read Next

यमुना एक्सप्रेस वे पर लाल सूटकेस में मिली लड़की की लाश, मथुरा पुलिस जांच में जुटी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com