अफगान के 3 प्रांतों के स्कूलों में पढ़ाई के लिए आने लगी लड़कियां

काबुल: तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद पहली बार कुंदुज, बल्ख और सर-ए-पुल प्रांतों के स्कूलों में छात्राओं की वापसी होने लगी है। टोलो न्यूज ने बताया कि बल्ख के प्रांतीय शिक्षा विभाग के प्रमुख जलील सैयद खिली ने कहा कि सभी बालिका विद्यालय खुल गए हैं।

उन्होंने कहा, “हमने लड़कियों और लड़कों को अलग- अलग कर दिया है।”

बल्ख की राजधानी मजार-ए-शरीफ में एक महिला छात्र सुल्तान रजिया (जिस स्कूल में 4,600 से अधिक छात्र और 162 शिक्षक हैं) उन्होंने कहा, “शुरूआत में, कुछ छात्र स्कूल आ रहे थे, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़ती जा रही है।”

स्कूल के एक अन्य छात्र, तबस्सोम ने कहा, “शिक्षा हमारा अधिकार है। हम अपने देश को बेहतर बनाना चाहते हैं और कोई भी हमसे शिक्षा का अधिकार नहीं ले सकता या किसी को अधिकार नहीं लेना चाहिए।”

बल्ख शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रांत में लगभग 50,000 छात्रों के साथ 600 से अधिक स्कूल खुल गये हैं।

पिछले महीने, तालिबान द्वारा नियुक्त शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि केवल लड़कों के स्कूल फिर से खुलेंगे और केवल पुरुष शिक्षक ही अपनी नौकरी फिर से शुरू कर सकते हैं।

हालांकि, मंत्रालय ने महिला शिक्षकों या लड़कियों के स्कूल लौटने के बारे में कुछ नहीं कहा है।

शिक्षा मंत्रालय की संख्या के आधार पर, वर्तमान में अफगानिस्तान में 14,098 स्कूल संचालित होते हैं, जिनमें से 4,932 स्कूल 10-12 ग्रेड के छात्र हैं, 3,781 ग्रेड 7-9 से और 5,385 ग्रेड 1-6 तक के हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, कुल स्कूलों में से कक्षा 10-12 के 28 प्रतिशत, 7-9 के 15.5 प्रतिशत और कक्षा 1-6 के 13.5 प्रतिशत बालिका विद्यालय हैं।

संस्कृति और सूचना मंत्रालय के सांस्कृतिक आयोग के सदस्य सईद खोस्ती ने कहा, “तकनीकी समस्याएं हैं। ऐसी समस्याएं हैं, जिन्हें मौलिक रूप से हल किया जाना चाहिए और नीति और ढांचा बनाने की आवश्यकता है। ढांचे में इस बात का सामाधान होना चाहिए कि हमारी लड़कियों को अपनी पढ़ाई कैसे जारी रखनी चाहिए। जब इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा, तो सभी लड़कियां स्कूल जा सकती हैं।”

बरहाल, छात्राओं ने कहा कि तालिबान द्वारा हाल ही में लिया गया फैसला निराशाजनक है और लड़कियों और महिलाओं को अधिकारों को खोने का डर है।

–आईएएनएस

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

editors

Read Previous

‘बिग बॉस 15’: रश्मि देसाई ने उमर के लिए किया अपने प्यार का एलान

Read Next

छग में भूपेश सरकार के तीन साल, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बदलते हाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com