जर्मनी क्रिसमस बाजार हमला : सऊदी अरब मूल का डॉक्टर गिरफ्तार, रियाद ने की हमले की निंदा

रियाद । सऊदी अरब ने जर्मनी के मैगडेबर्ग में क्रिसमस बाजार में हुए हमले की निंदा की। हमले में एक बच्चे सहित 2 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 68 अन्य लोग घायल हुए।

इस घटना का आरोपी तालेब ए. सउदी अरब का मूल निवासी है। वह पेशे से एक डॉक्टर है और 2006 से जर्मनी में रह रहा है।

यह घटना शुक्रवार शाम को घटी जब एक कार भीड़भाड़ वाले बाजार में घुस गई। यह बाजार क्रिसमस के लिए सामान खरीदने आए लोगों से भरा हुआ था।

घटना के बाद आरोपी तालेब ए. को गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य के प्रीमियर रीनर हसेलॉफ के अनुसार, तालेब सैक्सोनी-अनहाल्ट में काम कर रहा है।

शुक्रवार को एक बयान में सऊदी विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए कहा, “सऊदी अरब का विदेश मंत्रालय जर्मनी के मैगडेबर्ग में हुई घटना की कड़ी निंदा करता है, जिसमें एक कार भीड़ में घुस गई थी। इसमें कई लोग मारे गए थे।”

बयान में कहा गया, “सउदी अरब जर्मनी के लोगों और पीड़ितों के परिवारों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता है। हम हिंसा के खिलाफ अपने रुख की पुष्टि करते हैं और शोक में डूबे परिवारों, सरकार और जर्मनी के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त काली कार के पास जमीन पर लेटा हुआ दिखाया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह गाड़ी एक काले रंग की बीएमडब्ल्यू कार है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह कार शाम करीब 7:04 बजे बाजार में दहशत मचाती हुई घुसी।

पुलिस ने बताया कि कार को रोके जाने से पहले वह बाजार से कम से कम 400 मीटर की दूरी तय कर चुकी थी। हमले के तुरंत बाद मैगडेबर्ग के सिटी हॉल के पास स्थित चहल-पहल वाला क्रिसमस बाजार बंद कर दिया गया। पीड़ितों की सहायता के लिए एम्बुलेंस और दमकल कर्मियों सहित आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंची।

बता दें कि लगभग 237,000 की आबादी वाला जर्मनी का मैगडेबर्ग शहर, बर्लिन से लगभग 150 किलोमीटर पश्चिम में सैक्सोनी-एनहाल्ट में स्थित है।

इससे पहले साल 2016 में भी जर्मनी की राजधानी बर्लिन में क्रिसमस बाजार में ऐसा ही हमला हुआ था। उस समय एक ट्रक को जानबूझकर भीड़ में घुसा दिया गया था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 70 से अधिक घायल हो गए थे। हमलावर इटली भाग गया था, जहां बाद में पुलिस ने उसे गोली मार दी थी।

मैगडेबर्ग घटना की जांच जारी है और अधिकारी हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटे हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

मैंने यहां मिनी हिंदुस्तान देखा : कुवैत में प्रवासी भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी

Read Next

बांग्लादेश : हिंदू धार्मिक स्थलों पर हमले जारी, तीन मंदिरों में तोड़फोड़, एक गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com