जीतन राम मांझी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने मांझी को गरीबों के प्रति समर्पित नेता बताते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी राजनीति में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक, उन्होंने अपना जीवन गरीबों और हाशिए पर पड़े समुदायों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया है। वे प्रमुख एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप निरंतर वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित भाव से इसी प्रकार कार्य करते रहें। मातारानी से आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हार्दिक बधाई दी। लिखा, “माननीय केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें, यही कामना है।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगल कामना करते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ साथी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। लिखा, “माननीय केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

–आईएएनएस

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

काबुल: अस्पताल पर बमबारी में 400 की मौत, मानवाधिकार संगठन आईएचआरएफ ने उठाई स्वतंत्र जांच की मांग

काबुल । एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान की बमबारी की कड़ी न‍िंदा की है। इस हमले में 400 से...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

admin

Read Previous

केरल: 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी; 11 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

Read Next

दिल्ली में रामलीला के मंचन के दौरान, श्री राम का किरदार निभाने वाले शख्स की हार्ट अटैक से मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com