आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम के. रोसैया नहीं रहे

हैदराबाद, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का शनिवार को निधन हो गया। सूत्रों ने कहा कि पल्स रेट में गिरावट के बाद, रोसैया को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। रोसैया ने 3 सितंबर, 2009 से 24 नवंबर, 2010 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।

मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने के बाद, 2011 से 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप कार्य किया और। वह कर्नाटक के भी राज्यपाल रहे हैं।

इससे पहले, उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था और उन्हें रिकॉर्ड 15 बार राज्य का बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है।

1933 में जन्मे रोसैया ने 1968 में आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपनी विधायी यात्रा शुरू की। उन्होंने आंध्र प्रदेश विधानसभा में चिराला का प्रतिनिधित्व भी किया है।

मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने रोसैया के निधन पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

–आईएएनएस

होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-‘नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दी है। धमकी होर्मुज नाकेबंदी को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट और सख्त टोन...

ईरान के हमले ने उजागर की चीन की रक्षा प्रणाली की कमजोरियां: रिपोर्ट

हांगकांग । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान द्वारा अमेरिका के उन्नत रडार सिस्टम एएन/टीपीवाई-2 को निशाना बनाकर नष्ट करने की घटना ने चीन की रक्षा तैयारियों पर...

ईरान का दावा: इजरायल से जुड़े जहाज पर ड्रोन हमला, पोत में लगी आग

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने शनिवार को दावा किया कि उसने इजरायल से जुड़े एक वाणिज्यिक जहाज पर ड्रोन हमला कर उसे आग...

डोनाल्ड ट्रंप ने 1.5 ट्रिलियन डॉलर का रक्षा बजट प्रस्ताव रखा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रिकॉर्ड 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट का प्रस्ताव रखा है, जो 44 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे...

नाटो प्रमुख मार्क रुट्टे अगले सप्ताह वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन । उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रुट्टे 8 से 12 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य...

उत्तरी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से आठ लोगों की मौत

काबुल । अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। अफगानिस्तान नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान में आए इस...

मिडिल ईस्ट संघर्ष की वजह से कंबोडिया में डीजल की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई: सरकार

नोम पेन्ह । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से तेल संकट की गहरी समस्या देखने को मिल रही है। तेल संकट की वजह से इसकी कीमतों में भी...

ईरानी संघर्ष में मध्यस्थ बन रहे पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, यूएई ने वापस मांगा 3.5 अरब डॉलर का कर्ज

इस्लामाबाद । ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता करने की कोशिश की। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर खुद तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को...

पश्चिम एशिया तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड में 8 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की...

अमेरिकी सीनेटरों ने चीन की चिप टूल एक्सेस पर रोक के लिए पेश किया एमएटीसीएच एक्ट

वाशिंगटन । अमेरिका ने चीन और अन्य प्रतिद्वंद्वियों को महत्वपूर्ण चिप निर्माण तकनीक तक पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस में अमेरिकी सीनेटरों ने उन्नत...

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र था भूकंप का केंद्र, भारत समेत 4 देशों की धरती डोली

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा...

भारत समेत नए ट्रेड डील ने अमेरिका के घाटे को कम करने में मदद की : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत सहित कई देशों के साथ हुए नए व्यापार समझौतों ने अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने में अहम...

editors

Read Previous

अमर चित्र कथा कॉमिक पुस्तकों को एनिमेटेड कंटेंट में बदला जाएगा

Read Next

अफगानिस्तान की स्थिति चिंताजनक, सभी भारतीय को वापस लाना फर्ज : शाहनवाज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com