दिल्ली के मुख्यमंत्री हर मुद्दे पर बिना तथ्यों के बोलते हैं झूठ: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस के कई नेता दिल्ली की केजरीवाल सरकार की नाकामियों के वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू किए गए एक कैंपेन की प्रतिक्रिया के रूप में किया जा रहा है। इस बीच, 5 राज्यों में विधानसभा सभा चुनाव और दिल्ली के नगर निगम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हर मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नया कैंपेन शुरू किया है। इसके जरिए दिल्ली के लोगों से दिल्ली सरकार के अच्छे कामों की वीडियो बनाकर पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के लोगों से शेयर करने को कहा गया है। अब कांग्रेस पार्टी की ओर से केजरीवाल के इस कैंपेन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

कांग्रेस नेता ने एक वीडियो में अरविंद केजरीवाल को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया और बताया कि किस तरह ये सीएम आम जनता को गुमराह करके झूठ बोलते हैं।

दरअसल कांग्रेस इस बार दिल्ली में बन रहे फ्लाईओवर के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरने की कोशिश में जुट गई है। इसी मुद्दे पर संदीप दीक्षित ने अपनी वीडियो में कहा कि, सीएम ने हर मुद्दों पर झूठ बोला है। वो बहुत झूठ बोल रहे हैं, लेकिन आज कुछ ऐसे झूठ उजागर करूंगा जो पिछले 3 -4 सालों से सीएम हर दिन बिना किसी तथ्य के बोलते रहे हैं।

संदीप के मुताबिक, इस झूठ बोलने के पीछे एक मकसद है खुद को ईमानदार साबित करने का और पुरानी सरकारों को बेईमान साबित करने का, सीएम ने कई बार दावा किया कि हमने फ्लाईओवर कम कीमत में बनाये क्योंकि हम एक ईमानदार सरकार थे, लेकिन सच कुछ और है।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के मुताबिक, साल 2011 में शीला दीक्षित जी की सरकार के दौरान तमाम फ्लाईओवर बनते थे, वहीं पीडब्ल्यूडी को एक तकनीक समझ में आई उस तकनीक से पैसा बचाया जा सकता था। इसके बाद कांग्रेस की सरकार ने 2012 में अपनी केबिनेट में यह निर्णय लिया कि हम नई तकनीक का इस्तेमाल करेंगे।

उन्होंने कहा, दिल्ली के आजादपुर में एक फ्लाईओवर का 2012 में कांग्रेस की सरकार में एक एस्टीमेट बना 247 करोड़ और नई तकनीक के माध्यम से 2013 में जब टेंडर दिया गया तो घट कर आया 182 करोड़ रुपये बना। इसके बाद 150 करोड़ में 2015 में जाकर पुल बनता है। इस वक्त केजरीवाल की सरकार थी, तो यह पैसा कांग्रेस की सरकार में बचा लेकिन हमने कभी इसका जिक्र नहीं किया और सीएम इसी को लेकर सब जगह बताते हैं।

इसी तरह अन्य पुल बने और यही हुआ, जिसपर केजरीवाल कहते हैं कि हमारी सरकार में हुआ, लेकिन काम सारा कांग्रेस की सरकार में हुआ। दोनों पुलों को ईमानदार कांग्रेस की सरकार हुई, लेकिन कभी सीएम ने यह सच बताया ?

इसके अलावा संदीप दीक्षित ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं से अपील करते हुए कहा कि, यह आंकड़े इनके लोगों तक लेकर जाए और सवाल पूछे कि ईमानदार सरकार कौन थी ?

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

editors

Read Previous

सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण के मानदंडों में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

Read Next

सत्ता पक्ष और विपक्ष का पश्चिमी यूपी साधने पर पूरा जोर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com