कंबोडिया में बढ़ रहे हैं बर्ड फ्लू के मामले, 16 साल की बच्ची हुई संक्रमित

नोम पेन्ह । स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार दक्षिण-पूर्व कंबोडिया के स्वे रींग प्रांत की एक 16 वर्षीय लड़की में एच5एन1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद कंबोडिया में इस साल कुल नौ मामले रिपोर्ट हुए हैं।

शनिवार देर रात जारी किए गए बयान में कहा गया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रयोगशाला परिणामों से पता चला कि लड़की एच5एन1 वायरस पॉजिटिव थी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ”मरीज की हालत गंभीर है और डॉक्टरों की एक टीम उसका बेहतर देखभाल कर रही है।”

चंत्रिया जिले के चमकुरा लीफ गांव में रहने वाले इस मरीज में बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस फूलने जैसे लक्षण दिखाई दिए थे।

बयान में कहा गया, ”पूछताछ में पता चला कि, लड़की के बीमार होने से करीब चार दिन पहले गांव और उसके घर में कुल नौ मुर्गियां और बत्तखें मर गई थीं। मरीज के परिवार ने उन्हें भोजन के लिए पकाया था।”

स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के स्रोत की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही समुदाय में इसके प्रकोप को रोकने के लिए संदिग्ध मामलों या पीड़ित के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कर रहे हैं।

इस साल अब तक एच5एन1 बर्ड फ्लू के 9 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में आठ बच्चे है, जिनमें से एक की मौत हो गई। मरने वाले में एक वयस्क भी शमिल है।

कथित तौर पर सभी रोगी बीमारी से पहले बीमार या मृत मुर्गियों के संपर्क में आए थे।

एच5एन1 इन्फ्लूएंजा एक ऐसा फ्लू है जो सामान्यतः मुर्गियों के बीच फैलता है, लेकिन यह कभी-कभी बीमार मुर्गियों या उनके चूजों से मनुष्यों में भी फैल सकता है। लक्षणों की बात करें तो इसमें बुखार, खांसी, नाक बहना और गंभीर सांस संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि बर्ड फ्लू अभी भी लोगों, खासकर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है। इसके लिए लोगों से बीमार या मृत मुर्गियों को न खाने की सलाह दी जाती है।

मंत्रालय के अनुसार, 2003 से अब तक दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में एच5एन1 इन्फ्लूएंजा से मानव संक्रमण के 71 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 42 की मौत हो चुकी है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

ममता बनर्जी ने झारखंड सीएम को किया फोन, बाढ़ की स्थिति पर चर्चा

Read Next

ट्रंप ने कमला हैरिस को दी फॉक्स न्यूज पर बहस की चुनौती, उपराष्ट्रपति का इनकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com