टाइगर के संरक्षण के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास – धीरज श्रीवास्तव

टाइगर के संरक्षण के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे यह कहना है राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव का जो इंटरनेशनल टाइगर डे पर द डड़ीकर फोर्ट में आयोजित इंटरनेशनल सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे । श्रीवास्तव ने कहा कि सरिस्का टाइगर रिजर्व व अलवर के विकास में निश्चित रूप से आज के सम्मेलन से बड़ा सहयोग मिलेगा । श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्थान सरकार भी टाइगरों व सरिस्का के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है ।

कार्यक्रम को पैराग्वे के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे, मंगोलिया के राजदूत गोंचिंग गनबोल्ड, त्रिनिदाद और टोबैगो देश के राजदूत डॉ रोजर गोपाल, नाइजर के राजदूत एडो लीको, तंजानिया देश के उच्चायुक्त बाराका हारान लुवंडा, नॉर्थ मैसेडोनिया के कार्यवाहक राजदूत नेहत एमिनी , कोमरोस के काउंसल जनरल केएल गंजू, बुर्किना फासो देश के दूतावास के वाणिज्यिक मामलों के प्रमुख हर्वे डी कौलीबैली, दक्षिण कोरिया की सीनियर रिसर्चर जुंगवा किम व नाइजर के राजनयिक ईसा गैम्बो ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के आयोजक द डड़ीकर फोर्ट के सीएमडी योगेश श्रीराम भेड़ी , जीटीटीसीआई के संस्थापक अध्यक्ष गौरव गुप्ता, श्री हरिगंगा इंफोटेक के चेयरमैन निशांत शर्मा और मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध फोटोग्राफर अनिल गाबा के द्वारा बनाई गई डड़ीकर फोर्ट की फोटो और प्रसिद्ध चित्रकार एपी श्रीधरन की पेंटिंग का भी विमोचन अतिथियों ने किया । शाम को ग्रीनस्पेस एग्रीलाइफ के सीए श्रीकिशन गुप्ता की अध्यक्षता में हॉर्टिकल्चर व ऑर्गेनिक फार्मिंग पर विदेशी प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की गई । इससे पूर्व राजदूतों व राजनयिक के “द डड़ीकर फोर्ट” में आगमन पर राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया।

धीरज श्रीवास्तव ने बजाया शंख

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर पूजा के दौरान शंख बजता देखकर श्रीवास्तव ने भी शंख ले लिया और खुद ने भी बजाया ।

आज सरिस्का टाइगर रिजर्व का करेंगे भ्रमण , मनाएंगे फ्रेंडशिप डे

विदेशी प्रतिनिधि मंडल आज सरिस्का टाइगर रिजर्व का भ्रमण करेगा । उसके बाद 12 बजे द डड़ीकर फोर्ट में यूएन फ्रेंडशिप डे राजस्थान सरकार के श्रम मंत्री टीकाराम जूली के मुख्य आतिथ्य में मनाया जाएगा। जिसके बाद विदेशी प्रतिनिधि मंडल दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा।

दक्षिण कोरिया होर्मुज मुद्दे पर होने वाली बहुपक्षीय बैठक में होगा शामिल

सोल । फ्रांस और ब्रिटेन की अगुवाई में आयोजित की जा रही बहुपक्षीय बैठक में दक्षिण कोरिया भी शामिल होगा। ये बैठक होर्मुज जलडमरूमध्य को स्थिर करने के साझा प्रयासों...

मध्य पूर्व में तनाव के चलते वैश्विक विकास के दृष्टिकोण में आई गिरावट: आईएमएफ

वॉशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा है कि तकनीक निवेश और...

यूएन प्रमुख ने अमेरिका और ईरान से बातचीत जारी रखने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी रखने की अपील की है। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता स्टेफान...

संघर्ष जारी रहा तो नई क्षमताओं का इस्तेमाल करेगा आईआरजीसी : ईरान

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इज़राइल के साथ युद्ध जारी रहता है, तो वह अपनी नई सैन्य क्षमताओं...

परमाणु मांगों पर विवाद के बीच अमेरिका और ईरान की वार्ता ठप

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता में “काफी प्रगति” हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अमेरिका अपनी प्रमुख मांगों पर अड़ा रहा,...

अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में ईरान के पास ‘कोई दांव नहीं’ बचा : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि ईरान की सैन्य ताकत अब काफी कमजोर हो चुकी है और बातचीत में उसके पास अब कोई मजबूत विकल्प नहीं...

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने एक संभावित समझौते को अंतिम चरण में आकर पटरी से उतार दिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची...

ईरान मुद्दे को लेकर नाटो पर भड़के ट्रंप, बोले-हमने खर्च किया, साथ नहीं मिला

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत बुरी हालत में है और काफी हताश है। ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले जहाजों को ब्लॉक करने की...

पीएम मोदी ने हंगरी चुनाव में जीत पर पीटर मग्यार को दी बधाई, बोले-मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीटर मग्यार और उनकी टिस्जा पार्टी को हंगरी के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत पर बधाई दी। टिस्जा पार्टी...

‘नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है डॉन’, ईरान ने बताई पोप की आलोचना करने वाले ट्रंप की ‘सच्चाई’

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो XIV की आलोचना की। इसके बाद घाना में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा। ईरानी दूतावास ने...

ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए तीन हजार से ज्यादा लोग

तेहरान । ईरान संघर्ष के दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा ईरान की एक संस्था ने किया है। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या...

राष्ट्रपति पुतिन ने की ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से बात, बोले- ‘रूस शांति प्रयासों में मदद को तैयार’

मास्को । इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद रूस ने शांति प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से...

editors

Read Previous

दिल्ली के बीकानेर हाउस में मनाया गया ग्लोबल प्रवासी दीपोत्सव

Read Next

पंजाब को लेकर क्यों चिंतित है भाजपा?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com