पंजाब को लेकर क्यों चिंतित है भाजपा?

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)| भाजपा 2022 में होने जा रहे 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव में से 4 राज्यों को लेकर जोर-शोर से युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है और बेहतर नतीजे की उम्मीद भी कर रही है लेकिन पांचवे राज्य पंजाब को लेकर पार्टी की तैयारी फिलहाल परवान चढ़ती दिखाई नहीं दे रही है और इसने पार्टी आलाकमान को परेशान कर रखा है।

दरअसल, अगले वर्ष की शुरूआत में जिन 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं उनमें से 4 राज्यों – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , मणिपुर और गोवा में भाजपा सत्ता में है और सरकार बचाने को लेकर आशान्वित भी है लेकिन पंजाब में न तो भाजपा फिलहाल सत्ता में है और न ही पूरे राज्य में संगठन के लिहाज से मजबूत है।

पंजाब में इससे पहले के चुनावों में भाजपा ने अकाली दल के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा जिसमें अकाली बड़े भाई की भूमिका में होते थे। इस वजह से भाजपा को कभी पूरे पंजाब में चुनाव लड़ने का मौका ही नहीं मिल पाया और इसी वजह से राज्य में भाजपा मजबूत भी नहीं हो पाई।

अकाली दल के अलग होने के बाद इस बार भाजपा अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी तो कर रही है लेकिन कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी के त्रिकोणीय मुकाबले में अभी भी भाजपा के लिए कोई जगह नहीं बन पा रही है। इस फीडबैक ने भाजपा आलाकमान को साफ तौर पर यह बता दिया है कि राज्य में पैर जमाने की भाजपा की राह बहुत आसान नहीं है।

अकाली दल के एनडीए से बाहर होने के बाद से ही भाजपा राज्य में एक मजबूत सहयोगी की तलाश में लगी हुई थी और कांग्रेस में मचे राजनीतिक घमासान ने भाजपा को एक मौका दे भी दिया।

कांग्रेस से अलग होकर अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी बना ली और साथ ही भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना वाला बयान देकर भाजपा को उत्साहित भी कर दिया। दूसरी तरफ भाजपा के भी तमाम नेता अमरिंदर सिंह को राष्ट्रवादी बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधने लगे। लेकिन दोनों तरफ से सकारात्मक संकेतों के आने के बावजूद अभी तक गठबंधन को लेकर कोई ठोस ऐलान नहीं हो पाया है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पेंच कहां फंस रहा है?

आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा के एक नेता ने बताया कि अभी अमरिंदर सिंह को अपनी नई पार्टी के बारे में कई बातें तय करनी है और साथ ही अपनी पार्टी का एजेंडा और अपना लक्ष्य भी निर्धारित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक गठबंधन की बात है , समय आने पर इस संबंध में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

हालांकि पार्टी के सूत्र यह बता रहे हैं कि किसान आन्दोलन को लेकर भाजपा और अमरिंदर के विचार अलग-अलग है और इसे लेकर सहमति का कोई फॉर्मूला बनाना अभी बाकी है। कृषि कानूनों को लेकर भाजपा इतनी आगे बढ़ चुकी है कि अब वापस लौटना आसान नहीं है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस से अलग हटकर अपनी पार्टी बनाने वाले अमरिंदर सिंह राष्ट्रवादी छवि के साथ-साथ किसान हितैषी नेता का तमगा लेकर ही चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं और यही वो मुद्दा है जहां पेंच फंसा हुआ।

बताया यह भी जा रहा है कि समझौते के फॉर्मूले को लेकर बातचीत लगातार जारी है और आने वाले दिनों में इसे लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाया तो भाजपा और अमरिंदर दोनों को ही इसका अहसास है कि पंजाब में उनकी राहें आसान नहीं होंगी।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल: फाल्टा में वोटरों को धमकाने का आरोप, आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर जिला पुलिस को निर्देश दिया कि वे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से...

भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना । राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

दिल्ली पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला में भाग लेने के लिए पटना से नई दिल्ली के लिए...

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

editors

Read Previous

टाइगर के संरक्षण के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास – धीरज श्रीवास्तव

Read Next

तमिलनाडु में एसिड अटैक पीड़िता की मौत, पति गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com