कैपिटल हिल दंगा मामले में ट्रंप को ठहाराया जाता दोषी लेकिन…विशेष अभियोजक की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

वाशिंगटन । अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें शपथ ग्रहण समारोह से पहले बढ़ती ही जा रही हैं। विशेष वकील जैक स्मिथ ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दावा किया अगर डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं चुने जाते तो उन्हें 2020 के चुनाव में गड़बड़ी के मामले में दोषी ठहराया जाता।

अमेरिकी कानून कहता है कि मौजूदा राष्ट्रपति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। नीति के अनुसार, नवंबर 2024 में स्मिथ ने ट्रंप के खिलाफ चल रहे दो मामलों को खारिज करने के लिए आवेदन किया था। इनमें से एक मामला चुनाव में गड़बड़ी का था, जबकि दूसरा मामला ट्रंप द्वारा पद छोड़ने के बाद अवैध रूप से गोपनीय दस्तावेज रखने से जुड़ा था।

बता दें ट्रंप को हश मनी केस में दोषी ठहराया गया था हालांकि शुक्रवार (10 जनवरी) को जज ने उन्हें कोई सजा नहीं सुनाई और न ही जुर्माना लगाया। इस तरह व्हाइट पहुंचने वाले वह ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए दो किसी मामले में दोषी ठहराए गए।

चुनाव में गड़बड़ी का मामला 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को अवैध रूप से पलटने की ट्रंप की नाकाम कोशिश से जुड़ा है। चुनाव में निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जीत हासिल की थी।

6 जनवरी, 2021 को, जब सीनेट चुनाव परिणाम को प्रमाणित करने के लिए बैठक कर रही थी, तब ट्रंप के हजारों समर्थकों ने यूएस कैपिटल पर हमला कर दिया। उन्हें ऐसा करने के लिए ट्रंप ने ही उकसाया था।

आक्रोशित समर्थकों ने सर्टिफिकेशन को हाईजैक करने और सीनेटरों को ट्रंप के पक्ष में चुनाव को प्रमाणित करने के लिए मजबूर करने के इरादे से कैपिटल पर धावा बोला।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में स्मिथ ने कहा कि ट्रंप को मुकदमे में दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त सबूत थे, लेकिन उनके चुनाव की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

स्मिथ ने कहा कि ट्रंप को दोषी नहीं ठहराया जाने का एकमात्र कारण उनका राष्ट्रपति के रूप के चुना जाना है क्योंकि प्रेसिडेंट के अभियोजन पर संवैधानिक प्रतिबंध लगा है।

स्मिथ ने कहा कि जब यह साफ हो गया कि ट्रंप 2020 में चुनाव हार गए थे और ‘चुनाव परिणामों को चुनौती देने के वैध साधन नाकाम हो गए थे, तो उन्होंने सत्ता बनाए रखने के लिए कई आपराधिक प्रयास किए।’

स्मिथ ने कहा कि ट्रंप ने एक सदी से भी ज्यादा समय में पहली बार सत्ता परिवर्तन को हिंसक बना दिया। उनके मुताबिक, ‘जब तक ट्रंप ने इसमें बाधा नहीं डाली, तब तक यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया 130 से अधिक सालों तक शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चलती रही।’

हालांकि स्मिथ ने अब ट्रंप के खिलाफ मामले वापस ले लिए हैं, लेकिन उन्होंने 2029 में रिपब्लिकन लीडर के पद छोड़ने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की संभावना को खुला छोड़ दिया है, क्योंकि तब उनके खिलाफ मुकदमा चलाने पर संवैधानिक प्रतिबंध हट जाएगा।

कुछ कानूनी विद्वानों का यह कहना है कि सीमा अवधि के सवाल पर फैसला करते समय ट्रंप के 2025-29 के दूसरे कार्यकाल को ध्यान में नहीं रखा जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो सैद्धांतिक रूप से ट्रंप पर 2029 में पद छोड़ने के बाद मुकदमा चलाया जा सकता है।

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

admin

Read Previous

घरेलू उत्पादन बढ़ने का असर, भारत का कोयला आयात अप्रैल से अक्टूबर के बीच 3.1 प्रतिशत कम हुआ

Read Next

बेंगलुरु: छह साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com