घरेलू उत्पादन बढ़ने का असर, भारत का कोयला आयात अप्रैल से अक्टूबर के बीच 3.1 प्रतिशत कम हुआ

नई दिल्ली । भारत द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले कोयले का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने (अप्रैल से अक्टूबर के बीच) में 3.1 प्रतिशत घटकर 149.39 मिलियन टन (एमटी) रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 154.17 एमटी था। यह जानकारी कोयला मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई।

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि कोयला आयात में कमी आने की वजह घरेलू स्तर पर उत्पादन में बढ़ोतरी होना है।

नॉन-रेगुलेटेड सेक्टर (पावर सेक्टर को हटाकर) के आयात में सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत की बड़ी कमी आई है।

भारत के पास दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा कोयला भंडार है और घरेलू कोयला उत्पादन में तेजी बढ़ती अर्थव्यवस्था को सहारा देने में अहम भूमिका निभाता है।

हालांकि, देश को स्टील उत्पादन के लिए आवश्यक कोकिंग कोल और बिजली संयंत्रों के लिए उच्च श्रेणी के थर्मल कोयले की अपनी कोयला मांग को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण अंतर का सामना करना पड़ रहा है।

बयान में कहा गया है कि अप्रैल 2024 से अक्टूबर 2024 तक कोयला आधारित बिजली उत्पादन में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 3.87 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन थर्मल पावर प्लांट द्वारा मिश्रण के लिए कोयले के आयात में 19.5 प्रतिशत की बड़ी कमी देखी गई। इसकी वजह घरेलू उत्पादन बढ़ना है। यह कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

बयान में आगे कहा गया कि विद्युत क्षेत्र के लिए कोयले के आयात में वृद्धि आयातित कोयला आधारित विद्युत संयंत्रों (केवल आयातित कोयले का उपयोग करने के लिए डिजाइन किए गए) के कारण हुई है, जो पिछले वर्ष के 21.71 एमटी से 38.4 प्रतिशत बढ़कर 30.04 एमटी हो गई है।

सरकारी बयान के मुताबिक, कोयला उत्पादन अप्रैल-अक्टूबर 2024 की अवधि में सालाना आधार पर 6.04 प्रतिशत बढ़कर 537.57 एमटी हो गया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में 506.93 एमटी था।

–आईएएनएस

कच्चे तेल में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट, 95 के स्तर के नीचे लुढ़का

मुंबई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 95 के स्तर के नीचे फिसल गया। इसकी वजह अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण...

पीएलआई का फायदा, एप्पल आईफोन का निर्यात वित्त वर्ष 26 में 2 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

नई दिल्ली । भारत का आईफोन निर्यात वित्त वर्ष 26 में बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह अब देश का सबसे बड़ा ब्रांडेड निर्यात बन गया है,...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला, खाड़ी देशों से भारत आ रही और भी उड़ानें

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ईरान का हवाई क्षेत्र कार्गो और चार्टर्ड उड़ानों के लिए आंशिक रूप से खुला है, लेकिन भारतीय नागरिकों को सलाह...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

नई नेपाल सरकार ने चीन के साथ हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर समझौतों की जांच शुरू की

काठमांडू । चीन ने हमेशा नेपाल के साथ अपने आर्थिक संबंधों का इस्तेमाल हिमालयी देश में राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए एक सीढ़ी के रूप में किया है, लेकिन अब नेपाल...

गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डीएसी आधारित गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ी: सरकार

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि अवैध गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित एलपीजी गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक हो गई...

नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने,...

अदाणी ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 26 में शानदार प्रदर्शन, कोर एबिटा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 10,865 करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली । अदाणी समूह की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए। पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी का बिजली आपूर्ति से एबिटा सालाना...

admin

Read Previous

जुकरबर्ग का दावा गलत, भारत की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा : अश्विनी वैष्णव

Read Next

कैपिटल हिल दंगा मामले में ट्रंप को ठहाराया जाता दोषी लेकिन…विशेष अभियोजक की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com