ड्रग्स के परिवहन के लिए हमारे समुद्री मार्गों का इस्तेमाल नहीं होने दे सकते : अमित शाह

नशीले पदार्थों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। शाह ने यहां ‘ड्रग्स की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ शीर्षक से दक्षिणी राज्यों के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारे समुद्री मार्गों को नशीले पदार्थों के परिवहन के लिए उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। नौसेना और कुछ राज्यों की पुलिस को दखल देना होगा।

गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और ईरान के बीच यात्रा करने वाले कई जहाजों में अक्सर मादक पदार्थ लदे होते हैं, जिनकी आपूर्ति श्रीलंका से अमेरिका को की जाती है। शाह ने जोर देकर कहा, इसे रोकना होगा, अन्यथा हम ड्रग्स को भारत में प्रवेश करने से नहीं रोक सकते।

शाह ने कहा, “हम इस मामले को हल्के में नहीं ले सकते। अगर नशीला पदार्थ, चाहे वह कोई भी बेच रहा हो, नष्ट नहीं होता है, तो उसे यहां बेचा जाएगा। हमारा मकसद दुनिया में कहीं भी ड्रग्स बेचने वालों को कमजोर करना होना चाहिए।” गृह मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों का राज्यों द्वारा पूरी तरह से उपयोग नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, मैं सभी राज्यों और संबंधित विभागों से ड्रग्स, अन्य नशीले पदार्थ, दोषियों और लत के खिलाफ अभियान में एकजुट होने की अपील करता हूं। समय पर प्रतिक्रिया समय की मांग है। शाह ने कहा कि हालांकि नशीले पदार्थों के खतरे से निपटना गृह मंत्रालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है, राजस्व, समाज कल्याण, शिक्षा और संस्कृति जैसे अन्य विभागों को इस खतरे को समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ हाथ मिलाना चाहिए।

शाह ने राज्यों को जब्त दवाओं को लेकर सावधान रहने की भी चेतावनी दी क्योंकि गृह मंत्रालय को सूचना मिल रही है कि कुछ जगहों पर पुलिस की हिरासत से मादक पदार्थ की चोरी हो रही है। इस अवसर पर, शाह ने 1,235 करोड़ रुपये मूल्य की 9,298 किलोग्राम जब्त दवाओं को नष्ट करने के लिए हरी झंडी दे दी।


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

akash

Read Previous

बिहार जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या हुई 31, पांच एसएचओ निलंबित

Read Next

त्रिपुरा में पोस्टल बैलट गिनती में भाजपा, माकपा और कांग्रेस में बराबर की टकाकर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com