बोलीविया : पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ अधिकारी ने कहा – सही समय का कर रहे इंतजार

ला पाज (बोलीविया) । दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस को जल्दी ही गिरफ्तार किया जा सकता है। यह जानकारी देश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

देश के समन्वय एवं सरकारी प्रबंधन उप मंत्री गुस्तावो टोरिको ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा, “हमें सही समय का इंतजार करना होगा। कार्रवाई की जाएगी। निर्दोष लोगों के जीवन को जोखिम में डाले बिना गिरफ्तारी वारंट का पालन कराया जाएगा।”

पूर्व राष्ट्रपति अब देश के कोचाबम्बा विभाग के चापारे में लॉयल सोशल मूवमेंट द्वारा संरक्षित इलाके में रह रहे हैं। क्रिसमस के रात्रिभोज के दौरान, उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने अपनी गिरफ़्तारी के प्रयास को राजनीतिक उत्पीड़न बताया।

बता दें कि बोलीवियाई सरकार में मंत्री ने एक बयान में बताया कि इससे पहले 19 दिसंबर को बोलीविया के अभियोजन पक्ष ने मोरेलेस के खिलाफ मानव तस्करी के आरोप में एक इमिग्रेशन अलर्ट जारी करने की मांग की थी।

पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप लगाया गया है कि वे 2006 से 2019 तक राष्ट्रपति रहने के दौरान 2015 में एक बलात्कार की जांच से जुड़े मानव तस्करी के मामले में शामिल थे। वर्तमान में जारी जांच में उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया था।

डेल कैस्टिलो ने आगे कहा कि बोलिविया पुलिस अदालत के फैसले का पालन करेगी।

मंगलवार को मोरालेस ने दावा किया कि वह एक ‘क्रूर कानूनी युद्ध’ का शिकार हैं, जिसका उद्देश्य आगामी आम चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को रोकना और उन्हें राजनीतिक कैदी के रूप में अमेरिका को सौंपना है। उन्होंने अपने देश के अधिकारियों पर कथित निर्दोषता और उचित प्रक्रिया के संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया।

इससे पहले 16 अक्टूबर को मोरालेस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन उनका पता अज्ञात होने और उनके समर्थकों द्वारा 23 दिनों तक लगाए गए अवरोधों के कारण इसे निष्पादित नहीं किया जा सका।

सितंबर में, बोलिवियाई सरकार ने पुष्टि की थी कि मोरालेस, जो 2006 से 2019 तक देश के राष्ट्रपति थे, संवैधानिक रूप से 2025 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए खड़े होने से प्रतिबंधित हैं।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

एनसीआर में येलो अलर्ट जारी, बारिश के बावजूद नहीं घटा प्रदूषण, 350 के पार एक्यूआई

Read Next

हूती विद्रोहियों और इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, यूएन चीफ ने जताई चिंता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com