बिहार : केंद्र सरकार की ‘प्रसाद योजना’ से जुड़ेगा प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर

पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)| बिहार के पौराणिक स्थल प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर को ‘प्रसाद योजना’ से जोड़ने की कवायद केंद्र सरकार ने प्रारंभ कर दी है। केंद्र सरकार ने गोपालगंज के सांसद सह सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन की मांग पर पहल शुरू की है, जिससे मंदिर के पुजारी सहित स्थानीय लोग खुश हैं।

सांसद ने सोमवार को लोकसभा में थावे मंदिर का मुद्दा उठाते हुए, इस मंदिर को पर्यटन विभाग की ‘प्रसाद योजना’ से जोड़ने की मांग रखी थी।

सांसद ने बताया कि थावे शक्ति पीठ का ऐतिहासिक महत्व है। बिहार ही नहीं देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह शक्ति पीठ न सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रसिद्ध है।

बताया जाता है कि अमूमन यहां सालों भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, लेकिन चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है।

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रसाद योजना की शुरूआत की है, जिससे राज्यों को टूरिज्म का बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना से जुड़ जाने के बाद थावे दुर्गा मंदिर में न केवल आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार मिल भी मिलेगा।

गोपालगंज से 6 किलोमीटर दूर स्थित थावे प्रखंड में थावेवाली का प्राचानी मंदिर है। श्रद्धालु इन्हें सिंहासिनी भवानी, थावे भवानी और रहषु भवानी के नाम से भी पुकारते हैं।

थावे मंदिर के मुख्य पुजारी हरेंद्र पांडेय ने सांसद कि पहल की सराहना करते हुए कहा कि थावे भवानी के भक्तों को केंद्र सरकार से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि प्रसाद योजना से जुड़ने पर देशभर से पर्यटक आयेंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

भारत सरकार ने पर्यटन मंत्रालय के तहत वर्ष 2014-2015 में पीआरएएसएडी (प्रसाद) योजना शुरू की थी। प्रसाद योजना का पूर्ण रूप ‘तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान’ है। यह योजना धार्मिक पर्यटन अनुभव को समृद्ध करने के लिए पूरे भारत में तीर्थ स्थलों को विकसित करने और पहचान करने पर केंद्रित है।

सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार के आश्वासन के मुताबिक जल्द ही इस मंदिर को इस योजना से जोड़ दिया जाएगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

editors

Read Previous

आईपीएल : एसआरएच पर स्लो ओवर रेट के लिए लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Read Next

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,233 नए मामले, 31 लोगों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com