बिहार विधान परिषद चुनाव में 12 सीटों पर लड़ेगी भाजपा, 11 सीटें जदयू को

पटना: स्थानीय निकाय कोटे की विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन में अब सहमति बन गई। इस चुनाव में भाजपा को जहां 13 सीटें मिली वहीं जदयू के हिस्से 11 सीटें आई। भाजपा अपने हिस्से की एक सीट अपनी सहयोगी केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को देगी। पटना में भाजपा और जदयू के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य में राजग की सरकार बहुत अच्छे ढंग से चल रही है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय कोटे की विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा के हिस्से 13 सीटें आई हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 12 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी, जबकि एक सीट सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 11 सीटें जदयू को दी गई हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में जदयू की ओर से उपस्थित बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इससे मजबूत सामंजस्य हो ही नहीं सकता था।

उन्होंने सीटों की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सीवान, दरभंगा, किशनगंज, कटिहार, सहरसा,, गोपालगंज, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि वैशाली सीट पर राष्ट्रीय लोजपा चुनाव लड़ेगी।

जदयू पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर, नवादा और मधुबनी में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

इस प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के अतिरिक्त बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद संजय जायसवाल, जदयू की ओर से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद थे।

इससे पहले भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

–आईएएनएस

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

इजरायल के नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट की प्रमुख बनीं जिपी होटोवेली

तेल अवीव । इजरायल में जिपी होटोवेली को नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिपी होटोवेली को डायरेक्टरेट का प्रमुख...

कैबिनेट की मंजूरी के बाद इजरायल ने सोमालीलैंड में नियुक्त किया पहला राजदूत

यरुशलम/तेल अवीव । इजरायली कैबिनेट ने रविवार को माइकल लोटेम को सोमालीलैंड के लिए देश का पहला राजदूत नियुक्त करने को मंजूरी दे दी, जिससे हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में...

रूस की स्टेट ड्यूमा के स्पीकर उत्तर कोरिया पहुंचे, शहीद सैनिकों के स्मारक समारोह में होंगे शामिल

प्योंगयांग । रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। वह यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ते हुए मारे गए...

कतर ने कुवैत पर इराकी ड्रोन हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया

नई दिल्ली । इराक की तरफ से कुवैत के दो उत्तरी बॉर्डर पोस्ट पर हमले किए गए। हालांकि, इराक के हमले से कुवैत में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी...

editors

Read Previous

चेन्नई निगम ने तिरुवोट्टियूर विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज की

Read Next

कर्नाटक : छात्र से अश्लील व्यवहार करने वाला प्रधानाध्यापक बर्खास्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com